Inauguration of National Lok Adalat in Bhabhua A Call for Sensitivity in Legal Proceedings बैंक कृषि ऋण मामलों में लचीला रुख अपनाएं: प्रधान जिला जज, Bhabua Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsInauguration of National Lok Adalat in Bhabhua A Call for Sensitivity in Legal Proceedings

बैंक कृषि ऋण मामलों में लचीला रुख अपनाएं: प्रधान जिला जज

भभुआ में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन समारोह में न्यायिक पदाधिकारियों ने मुकदमों में संवेदनशीलता और रियायत देने की अपील की। प्रधान जिला जज अनुराग ने कहा कि सुलह के माध्यम से मुकदमों का...

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआSat, 13 Sep 2025 08:55 PM
share Share
Follow Us on
बैंक कृषि ऋण मामलों में लचीला रुख अपनाएं: प्रधान जिला जज

भभुआ की राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन समारोह में न्यायिक पदाधिकारी मुकदमों में संवेदनशील रुख अपनाने व संभव रियायत देने की अपील की (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित हुई। उद्घाटन करते हुए प्रधान जिला जज सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार अनुराग ने मुकदमों के पक्षकारों से हर संभव लचीला रुख अपनाकर सुलह के आधार पर अधिकाधिक मुकदमों के निपटारे और बैंकों से कृषि एवं ग्रामीण ऋण के मुकदमों में संवेदनशील रुख अपनाने और हरसंभव रियायत देने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपसी समझौते के आधार पर मुकदमा खत्म होने पर न कोई जीतता है न कोई हारता है, बल्कि शांति और सद्भाव की विजय होती है, जिससे परिवार, समाज और देश की उन्नति होती है।

वह न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता, बैंककर्मी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पारा लीगल वालेण्टियर, मुकदमों के पक्षकारों संबोधित कर रहे थे। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश विवेक कुमार ने कहा कि लोक अदालत में सुलह के आधार पर केस समाप्त होने पर लंबी मुकदमेबाजी से मुक्ति मिल जाती है। क्योंकि लोक अदालत के निर्णय की अपील नहीं होती। बिना खर्च मुकदमा समाप्त होने से आर्थिक लाभ भी होता है। एडीजे बलजिंदर पाल ने लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके माध्यम से विवादों का स्थायी समाधान एवं समाज में शांति संभव है। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ चौबे ने राष्ट्रीय लोक अदालत में ग्रामीण बैंकों द्वारा गरीब किसान मजदूर ऋणियों के प्रति संवेदनशील रुख अपनाने की मांग की। संघ के महासचिव मंटू पांडेय ने दिव्यांग एवं शारीरिक व मानसिक रूप से असक्षम लोगों पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरीय अधिवक्ता एवं रेडक्रॉस सचिव प्रसून कुमार मिश्र ने लोक अदालत की परिकल्पना, उद्देश्य एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। प्राधिकार के सचिव सुमन सौरभ ने राष्ट्रीय लोक अदालत में मुकदमों के निस्तारण के लिए भभुआ की नौ व अनुमंडलीय न्यायालय मोहनियां में गठित तीन बेंच के बारे में विस्तार से जानकारी दी। किसी प्रकार की समस्या होने पर उन्होंने वाद के पक्षकारों से इस निमित्त स्थापित हेल्प डेस्क से संपर्क करने का सुझाव दिया। उन्होंने अतिथियों एवं आगन्तुकों का स्वागत करते हुए उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मौके पर एडीजे आशुतोष कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार तिवारी, प्रमोद कुमार पांडेय, अरूण कुमार तिवारी, एसीजेएम हेमा कुमारी, डॉ. शैल, रेहान रजा, कृतिका द्विवेदी, शालिनी शुक्ला, लोक अभियोजक सच्चिदानंद राय, लीगल एड डिफेंस काउंसिल जितेन्द्र उपाध्याय, प्रभाकर दूबे, वसीम आदि थे। फोटो- 13 सितंबर भभुआ- 8 कैप्शन- भभुआ कोर्ट परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन समारोह में भाग लेते प्रधान जिला जज अनुराग व अन्य।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।