Bhabua News: नौहट में आदर्श विद्यालय का प्रमुख व बीडीओ ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

Bhabua News: युवा पेज की खबर युवा पेज की खबर नौहट में आदर्श विद्यालय का प्रमुख व बीडीओ ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन रामपुर, एक

Bhabua News: नौहट में आदर्श विद्यालय का प्रमुख व बीडीओ ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन

Bhabua News: युवा पेज की खबर नौहट में आदर्श विद्यालय का प्रमुख व बीडीओ ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन रामपुर, एक संवाददाता। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मॉडल स्कूल योजना के तहत चयनित श्री नेहरू उच्च माध्यमिक विद्यालय, नौहट्टा का उद्घाटन रविवार को प्रखंड प्रमुख घुरा सिंह यादव एवं बीडीओ रितु रंजन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

उद्घाटन कार्यक्रम

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। उद्घाटन के बाद बीडीओ रितु रंजन ने शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधनों से युक्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि सभी शिक्षक पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे तो विद्यालय ही नहीं, पूरा जिला और प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बना सकता है।

शिक्षकों का योगदान

उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों के आदर्श होते हैं। बच्चे अपने शिक्षकों से ही सीखते हैं, इसलिए सभी शिक्षक अपने आचरण एवं कार्यशैली से विद्यार्थियों के सामने सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करें। विद्यालय में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में कोई बाधा न आए।

स्वागत गीत एवं सम्मान

उद्घाटन के उपरांत छात्राओं ने स्वागत गीत "मन की वीणा से गूंजे मंगलम-मंगलम, आपका स्वागत हैं स्वागतम -स्वागतम्" प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। वहीं विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि एवं अन्य पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख घुरा सिंह यादव थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक राम केवल सिंह ने की, जबकि संचालन शिक्षक संघ के जिला सचिव पंकज कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर दारोगा फिरोज खान, के अलावा सकीना परवीन, कृष्णानंद पांडेय, ज्ञानेंदु, कुमारी प्रतिभा सिंह, उदयशंकर शुक्ला, प्रीति कुमारी, सुभाष चंद्र बोस, मनोज कुमार चौबे, सौरभ श्रीवास्तव, राजेश कुमार सिंह, नीतीश कुमार सिंह, अशोकानंद कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, साथ भूमि दाता के पुत्र शिवचेला सिंह, धर्मपाल सिंह, हरिश्चंद्र प्रजापति, विनोद शर्मा आदि गणमान्य उपस्थित थे। बहेरा आर्दश विघालय उद्धाटन समारोह अधौरा। स्थानीय प्रखण्ड के बहेरा आर्दश विघालय का सीएम सम्राट चौधरी द्वारा ऑनलाइन उद्धाटन समारोह में बीडीओ सह बीइओ रविन्द्र कुमार व प्रधानाध्यापक झरती सिंह सहित अन्य उपस्थित रहें। ए.स. फोटो परिचय 19-भभुआ-13-प्रखंड के श्री नेहरू उच्च माध्यमिक विद्यालय में मॉडल स्कूल का उद्घाटन करते प्रमुख,बीडीओ व अन्य

सामान्य प्रश्न

✦नौहट्टा के किस विद्यालय का उद्घाटन किया गया?−
श्री नेहरू उच्च माध्यमिक विद्यालय, नौहट्टा का उद्घाटन किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsBhabua News: नौहट में आदर्श विद्यालय का प्रमुख व बीडीओ ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन