Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsInauguration of Four-Day Maa Mundeshwari Art Festival by Minister Santosh Singh
जिले में चार दिवसीय मां मुंडेश्वरी कला महोत्सव का आयोजित

जिले में चार दिवसीय मां मुंडेश्वरी कला महोत्सव का आयोजित

संक्षेप:

पेज चार की बॉटम खबर पेज चार की बॉटम खबर जिले में चार दिवसीय मां मुंडेश्वरी कला महोत्सव का आयोजित इस महोत्सव का उद्घाटन

Fri, 12 Sep 2025 09:07 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

पेज चार की बॉटम खबर जिले में चार दिवसीय मां मुंडेश्वरी कला महोत्सव का आयोजित इस महोत्सव का उद्घाटन श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह द्वारा विधिवत रूप से किया गया कलाकृति मंच द्वारा शहर के रिक्रिएशन क्लब में शुरु किया गया आयोजन भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कलाकृति मंच द्वारा चार दिवसीय मां मुंडेश्वरी कला महोत्सव का आयोजन कर कला जगत में एक नई पहचान स्थापित करते हुए स्थानीय एवं राष्ट्रीय कलाकारों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से शुक्रवार से शहर के रिक्रिएशन क्लब में शुरु किया गया। इस महोत्सव का आयोजन प्रतिष्ठित कलाकार अमरीश तिवारी द्वारा किया गया, जिन्होंने कला, संस्कृति और परंपरा को जोड़ते हुए इसे एक यादगार कार्यक्रम के रूप में प्रस्तुत किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस महोत्सव का उद्घाटन श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह द्वारा विधिवत रूप से किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में विधायक भरत बिन्द, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र पाण्डेय, नगर सभापति विकास तिवारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने कला को समाज की चेतना का आधार बताते हुए, कलाकारों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में चित्रकला, मूर्तिकला, लोककला, आधुनिक अभिव्यक्तियों तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की प्रदर्शनी लगाई गई है। उपस्थित दर्शकों ने विविध कला रूपों का आनंद लिया तथा कलाकारों से संवाद कर उनके कार्य की सराहना की, तथा मंत्री ने बाहर से आए कलाकारों को अंग बस्त्र व मोमेंटो से सम्मानित किए और सबको अस्वस्थ किया की मुंडेश्वरी में बंद पड़ी म्यूजिम को खुलावाने की बात सदन तक पहुंचाऊंगा,और प्रयास में सफल होगा मैं विश्वास दिलाता हूं। कार्यक्रम में कैटलॉग का सफल बिमोचन किया गया। अमरीश तिवारी ने कहा कि "माँ मुंडेश्वरी की प्रेरणा से कला को जन-जन तक पहुँचाना ही हमारा उद्देश्य है। यह महोत्सव स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ हमारी संस्कृति को समृद्ध करने का प्रयास है।" कार्यक्रम में अमरीश ने मुंडेश्वरी धाम में बंद पड़ी म्यूजियम को खुलवाने की बात मंत्री के समक्ष बेबाकी से रखा। कार्यक्रम में कला प्रेमियों, छात्र-छात्राओं, शोधकर्ताओं तथा समाज के विभिन्न वर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समापन पर सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा तथा भविष्य में ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया। शनिवार को कक्षा छह से नौ तक के बच्चो के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें इच्छुक छात्र छात्रा भाग ले सकते है। कार्यक्रम को सफल बनाने व उसकी भभ्यता में आर्थिक सहयोग में मानव भारती हेरिटेज चाँद, संत लौरेंटज इंगिलश स्कूल भभुआ, चिंल्ड्रेन अकादमी केयर जोन भभुआ , एमएसआईटी भभुआ, आर के इंग्लिश स्कूल भभुआ व बाबा महाकालेश्वर ज्योतिष अनुसंधान, भभुआ का विशेष योगदान रहा। मंच का सफल संचालन आनंद पाण्डेय ने किया तथा मौक़े पर चन्दन तिवारी, दिलीप तिवारी, अलोक श्रीवास्तव, मुकेश पाल, अनीश, अमित, अभय चौबे, सोनू मिश्रा एवं ऋषभ तिवारी मौजूद रहे। फोटो परिचय 12-भभुआ-05-मां मुंडेश्वरी कला महोत्सव का उद्घाटन के बाद शुक्रवार को शहर के रिक्रिएशन क्लब में रंगमंच पर श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ,विधायक भरत बिंद व अन्य