Bhabua News: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आवासीय सुविधाएं मिलेंगी: मंत्री
Bhabua News: चैनपुर प्रखंड के नौघरा गांव में नवनिर्मित बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का उद्घाटन अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने किया। इस विद्यालय में 500 अल्पसंख्यक छात्रों के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध है। आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित इस विद्यालय के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आवास मिल सकेगा।

Bhabua News: चैनपुर प्रखंड के नौघरा गांव में नवनिर्मित बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का मंत्री मोहम्मद जमा खान ने किया उद्घाटन छात्रावास में 500 अल्पसंख्यक छात्रों के आवासन की है सुविधा आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित है आवासीय विद्यालय परिसर (युवा पेज की लीड खबर) चैनपुर, एक संवाददाता।
विद्यालय का उद्घाटन
प्रखंड के नौघरा गांव में गुरुवार को शिक्षा के क्षेत्र में नई सुविधा का शुभारंभ हुआ। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से नवनिर्मित बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का उद्घाटन अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान ने किया। उन्होंने बताया कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस विद्यालय के शुरू होने से क्षेत्र के अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित और सुविधाजनक आवासीय व्यवस्था भी उपलब्ध होगी।
आवासीय व्यवस्था का महत्व
मंत्री ने कहा कि विद्यालय परिसर का भवन आकर्षक और बहुमंजिला बनाया गया है, जिसमें विद्यार्थियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पठन-पाठन और रहने की सुविधाएं विकसित की गई हैं। विद्यालय में 500 अल्पसंख्यक छात्रों के आवासन की क्षमता है। उद्घाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, अभिभावक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। नए विद्यालय भवन को लेकर लोगों में उत्साह दिखा। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में इस तरह की आधुनिक शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध होने से बच्चों को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा और अभिभावकों में भी अपने बच्चों की शिक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ेगी।
शिक्षा और आवासीय सुविधा
शिक्षा के साथ आवासीय सुविधा पर जोर नवनिर्मित विद्यालय में विद्यार्थियों को केवल पढ़ाई की सुविधा ही नहीं, बल्कि आवासीय व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है। इससे दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को काफी सहूलियत मिलेगी। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की जरूरत के अनुरूप सुविधाएं विकसित की गई हैं। आवासीय व्यवस्था होने से बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाई करने और शैक्षणिक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। विभाग की ओर से इस विद्यालय को क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। 500 विद्यार्थियों को मिलेगा आवासन का लाभ विद्यालय में एक साथ 500 अल्पसंख्यक छात्रों के रहने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे आसपास के गांवों और प्रखंड क्षेत्र के बच्चों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। आवासीय विद्यालय के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। आधुनिक भवन और सुविधाओं को देखकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह है। लोगों का मानना है कि विद्यालय के संचालन से क्षेत्र में शिक्षा का माहौल और मजबूत होगा।
अभिभावकों की जागरूकता
बच्चों की शिक्षा को लेकर बढ़ेगी जागरूकता नौघरा में आवासीय विद्यालय शुरू होने से अभिभावकों में भी अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने की रुचि बढ़ने की उम्मीद है। खासकर आर्थिक या अन्य कारणों से दूर जाकर पढ़ाई करने में कठिनाई महसूस करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह विद्यालय उपयोगी साबित हो सकता है। स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आवासीय सुविधा मिलने से विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए बेहतर आधार मिलेगा। विभाग का उद्देश्य भी सुविधाओं के विस्तार के साथ अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को शिक्षा के मुख्यधारा से जोड़ना है।
समारोह का माहौल
उद्घाटन के दौरान दिखा उत्साह विद्यालय के उद्घाटन को लेकर नौघरा और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल रहा। नवनिर्मित भवन को देखने के लिए स्थानीय लोग भी पहुंचे। समारोह में मौजूद लोगों ने विद्यालय को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस संस्थान के शुरू होने से आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। कार्यक्रम के माध्यम से विभाग की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में सुविधाओं के विस्तार का संदेश भी दिया गया। फोटो- 10 सितंबर भभुआ- कैप्शन- चैनपुर के नौघरा गांव में नवनिर्मित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का गुरुवार को उद्घाटन करते अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान। (फोटो थोड़ी देर में आएगी। फोटो के अनुसार कैप्शन बदल भी सकता है।)


