पैक्स चुनाव में गोविंद ने कृष्णानंद को 88 मतों से हराया
अध्यक्ष व सदस्य पद का चुनाव परिणाम घोषित होने पर निकाला जुलूस निर्वाची पदाधिकारी से प्रमाण पत्र लेकर निकलने पर खूब लगाए गए...

अध्यक्ष व सदस्य पद का चुनाव परिणाम घोषित होने पर निकाला जुलूस
निर्वाची पदाधिकारी से प्रमाण पत्र लेकर निकलने पर खूब लगाए गए नारे
चांद। एक संवाददाता
प्रखंड की बिउरी पंचायत में पैक्स के अध्यक्ष व सदस्य पद का चुनाव परिणाम देर शाम में घोषित किया गया। निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ नागेन्द्र कुमार द्वारा चुनाव परिणाम घोषित किया गया। घोषित चुनाव परिणाम के अनुसार, गोविंद सिंह ने कृष्णानंद सिंह को 88 मतों के अंतर से पराजित कर चुनाव जीत लिया है। जबकि अनुसूचित जाति के सदस्य पद के लिए हुए आमने-सामने के चुनाव में धर्मेंद्र ने परभंश को 70 मतों से पराजित किया है।
निर्वाची पदाधिकारी ने जीत का प्रमाण पत्र विजेता प्रत्याशियों को दिया। सीओ के अनुसार, अभिषेक सिंह को 194, कृष्णानंद सिंह को 230, गोविंद सिंह को 318, वीरबहादुर सिंह को 135 तथा सुदामा बिंद को 45 मत मिले हैं। जबकि अजा सदस्य पद के लिए हुए चुनाव में धर्मेंद्र कुमार को 471 तथा परभंश राम को 401 वोट प्राप्त हुए हैं। चुनाव परिणाम सुनने के लिए प्रत्याशियों के काफी समर्थक पहुंचे थे। प्रमाण पत्र लेकर बाहर निकलने के बाद समर्थकों ने विजयी जुलूस निकाला। इस दौरान खूब नारे लगाए गए।
फोटो- 13 दिसंबर भभुआ- 14
कैप्शन- चांद प्रखंड की बिउरी पैक्स में विजेता प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र देते निर्वाची पदाधिकारी।
