इग्नू अध्ययन केन्द्र को बड़ी शैक्षिक उपलब्धि, 28 विषयों में नामांकन की मिली मान्यता

Dec 17, 2025 08:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

युवा पेज की खबरयुवा पेज की खबर इग्नू अध्ययन केन्द्र को बड़ी शैक्षिक उपलब्धि, 28 विषयों में नामांकन की मिली मान्यता एम.कॉम,

इग्नू अध्ययन केन्द्र को बड़ी शैक्षिक उपलब्धि, 28 विषयों में नामांकन की मिली मान्यता

युवा पेज की खबर इग्नू अध्ययन केन्द्र को बड़ी शैक्षिक उपलब्धि, 28 विषयों में नामांकन की मिली मान्यता एम.कॉम, बी.कॉम, आपदा प्रबंधन और योग सहित कई रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रमों में अब स्थानीय विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ 16 दिसंबर से समर्थ पोर्टल पर शुरू नामांकन, 31 जनवरी 2026 तक कर सकते हैं आवेदन भभुआ, नगर संवाददाता। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के अध्ययन केन्द्र संख्या 05204, सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज, भभुआ को आज एक महत्वपूर्ण शैक्षिक उपलब्धि हासिल हुई है। इस अध्ययन केन्द्र को एम.कॉम, बी.कॉम, सर्टिफिकेट इन डिज़ास्टर मैनेजमेंट तथा योग से संबंधित प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों सहित कुल 28 विषयों में प्रवेश की मान्यता प्रदान की गई है।

इसके बाद क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए दूरस्थ एवं ऑनलाइन माध्यम से उच्च शिक्षा के नए अवसर खुल गए हैं। अध्ययन केन्द्र के समन्वयक डॉ. अजीत कुमार राय ने बताया कि इग्नू के ओडीएल एवं ऑनलाइन मोड के इन कार्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया 16 दिसंबर 2025 से समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इससे भभुआ सहित आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को घर बैठे उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा होगी। सह-समन्वयक डॉ. वंशीधर उपाध्याय ने कहा कि वाणिज्य, आपदा प्रबंधन और योग जैसे पाठ्यक्रम रोजगार की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी हैं और विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी माहौल में आगे बढ़ने में मदद करेंगे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे इग्नू द्वारा संचालित इन गुणवत्तापूर्ण पाठ्यक्रमों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। प्रवेश अथवा अन्य जानकारी के लिए विद्यार्थी अध्ययन केन्द्र के कर्मियों से संपर्क कर सकते हैं। फोटो -17 दिसंबर भभुआ-14 कैप्शन- सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज के इग्नू अध्ययन केन्द्र में नामांकन प्रक्रिया में जुटे स्टाफ

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsIGNOU Study Center in Bhabua Achieves Recognition for 28 Courses Including M Com B Com and Disaster Management
;;;