सावधान: होली में कहीं सेहत ने बिगाड़ दे मिलावटी चीजें

Mar 02, 2026 07:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

होली में मेहमानों के लिए लजीज व्यंजन तैयार करने के लिए खाद्य सामग्री खरीदना जरूरी है। लेकिन, मिलावटी चीजों की पहचान करना महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती हैं। खोवा और पनीर में मिलावट आम है, इसलिए खरीदी के समय सावधानी बरतें और असली व नकली खोवा की पहचान करने के तरीके जानें।

सावधान: होली में कहीं सेहत ने बिगाड़ दे मिलावटी चीजें

होली पर लजीज व्यंजन खिलाने व मेहमाननवाजी में हर कोई रहता है तैयार खाद्य सामग्री की खरीदारी करने से पहले असली-नकली की पहचान जरूरी (होली) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। होली में काफी अतिथि आते हैं। मेहमाननवाजी में हर कोई जुटा रहता है। इसके लिए मीठे-नमकीन कई तरह के लजीज व्यंजन पकाए जाते हैं। जिसे जो पसंद आए वह खाते हैं। इन चीजों को तैयार करने के लिए बाजार से जरूरी सामग्री की खरीदारी की जाती है। खरीदारी करने की होड़ में लोगों का ध्यान मिलावटी की ओर नहीं जा पाता है या वह उसकी पहचान नहीं कर पाते हैं। मिलावटी चीजों को खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

होली में लोग खोवा, पनीर, दूध, मैदा, पिस्ता, काजू, नारियल, बादाम आदि चीजों से पकवान तैयार करते हैं। खोवा व पनीर में मिलावट करके बेचा जाता है। इससे स्वाद में कमी आती है और सेहत भी प्रभावित होती है। एक खोवा करोबारी ने बताया कि खोवा में कुछ कारोबारियों द्वारा मिल्क पाउडर, मैदा, ब्वायल आलू, सिंघाड़े का आटा आदि चीजें मिलाई जाती है। लेकिन, सच यह भी है कि अन्य जगहों के खोवा की अपेक्षा कैमूर का खोवा अच्छी गुणवत्ता वाला होता है। यही कारण है कि बनारस, मुगलसराय, सासाराम की मंडियों के अलावा श्रावण मास में बैजनाथ धाम तक की मंडी में जाता है। शहर की अनीता देवी व उदय सिंह ने बताया कि होली में उनके घर खोवा का पुआ, पूड़ी, चिकेन या मटन, दहीबड़ा, छोला, मटर पनीर तैयार किया जाता है। खोवा व पनीर से तैयार मिठाइयां, फल, मिक्सचर आदि चीजें खरीदकर लाई जाती है। यही चीजें मेहमानों को परोसा जाता है। ऐसे बनता है नकली खोवा खोवा में मिलावट करने के लिए कुछ लोग इसमें खराब क्वालिटी का मिल्क पाउडर, मैदा, ब्वायल आलू या सिंघाड़े का आटा, डिटर्जेंट, सिंथेटिक दूध मिक्स कर देते हैं, जिसे खाकर कोई भी व्यक्ति पेट से जुड़ी कई तरह की बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। इसलिए ऐसी चीजों की पहचान करने का तरीका जानना जरूरी है। मिलावट का ऐसें करें पता खोवा में मिलावट का पता लगाने के लिए आप आयोडीन लोशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। कटोरी में गर्म पानी ले लें। इस पानी में खोवा का छोटा सा टुकड़ा डालकर मिला दें। इसके बाद पानी में आयोडीन लोशन की कुछ ड्रॉप्स मिक्स करें। खोवा का रंग नीला होने पर समझ जाएं कि इसमें स्टार्च की मिलावट की गई है। रबिंग टेस्ट करें असली और नकली खोए की पहचान करने के लिए आप इसे हाथों से रगड़कर देख सकते हैं। खोवा खरीदते समय इसे उंगलियों में लेकर हल्का सा रगड़े। असली खोवा चिकना और दानेदार रहेगा। जबकि नकली खोवा रगड़ने पर रबड़ की तरह लगता है। केमिकल की भी महक आ सकती है। कोट किसी भी तरह की मिलावटी चीजों को खाने से सेहत प्रभावित होती है। लोग बीमार हो जाते हैं। इससे पेट की बीमारी ज्यादा होती है। बाजार की चीजों को जांच-परखकर खरीदनी चाहिए। डॉ. विनोद कुमार सिंह, डीएस, सदर अस्पताल फोटो- 02 फरवरी भभुआ- 9 कैप्शन- शहर के मुंडेश्वरी सिनेमा हॉल के पास की एक दुकान से सोमवार को मिठाई खरीदते लोग।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।