कैमूर ने रोहतास को दो गोल से हराकर शिल्ड जीता

Feb 28, 2026 08:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

रामपुर के इब्राहिमपुर खेल मैदान पर तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच कैमूर और रोहतास के बीच खेला गया। कैमूर ने रोहतास को 2 गोल से हराकर जीत हासिल की। विजेता टीम को शिल्ड और उपविजेता को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। यह आयोजन सीआरपीएफ जवान कपूरचंद पासवान ने किया था।

कैमूर ने रोहतास को दो गोल से हराकर शिल्ड जीता

रामपुर के इब्राहिमपुर के खेल मैदान में तीन दिनों से चल रहा था मैच मैच के विजेता व उपविजेता टीम को अतिथियों ने किया पुरस्कृत (युवा पेज) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के इब्राहिमपुर खेल मैदान पर तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच कैमूर व रोहतास के बीच खेला गया। कैमूर ने रोहतास टीम को दो गोल से हराकर शिल्ड पर कब्जा जमाया। उद्घाटन प्रमुख घुरा यादव व मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य विकास सिंह पटेल ने किया। अतिथियों ने कहा कि खेल की भावना को विकसित और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए मैच का आयोजन होता है। मैच के सहयोगी अशोक यादव ने बताया कि 40-40 मिनट का मैच खेला गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कैमूर ने हाफ टाइम के बाद रोहतास टीम के गोलपोस्ट में बॉल डाल अपनी जीत पक्की कर ली। अंतिम समय तक रोहतास की टीम को गोल करने का मौका नहीं मिल सका। विजेता टीम को शिल्ड व उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर हौसला बढ़ाया गया। इसका आयोजन सीआरपीएफ जवान बराव निवासी कपूरचंद पासवान ने किया था। ग्रामीणों ने बताया कि वह जब भी छुट्टी पर गांव आते हैं, फुटबॉल, क्रिकेट, वालीबॉल मैच कराते हैं। रेफरी के रूप में धीरज पांडेय, लाइन मैन के रूप में मेंडिस कुमार, महेन्द्र प्रसाद थे। मौके पर पैक्स अध्यक्ष मनोज जायसवाल, मुखिया श्रीकांत पासवान, पूर्व प्रमुख राजेश पासवान, रामकेशी राम, सुरेन्द्र पासवान, प्रमोद चेरो, अशोक कुमार यादव आदि थे। फोटो- 28 फरवरी भभुआ- 12 कैप्शन- रामपुर प्रखंड के इब्राहिमपुर खेल मैदान में विजेता टीम को शिल्ड देते प्रखंड प्रमुख व जिला पार्षद।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।