खरेंदा और पसाई में गणना का समीक्षा की

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

रामपुर। राज्य सरकार के निर्देश पर मकान गणना का काम चल रहा है, जिसकी समीक्षा बीडीओ दृष्टि पाठक ने खरेंदा और पसाई गांव में की। इस दौरान प्रगणकों से गणना से संबंधित कई बिन्दुओं पर पूछ ताछ की। भगवानपुर में वाहन चेकिंग के दौरान तीन नशेड़ी गिरफ्तार हुए। किसानों को जंगली जानवरों के कारण फसल को नुकसान हो रहा है।

खरेंदा और पसाई में गणना का समीक्षा की

रामपुर। राज्य सरकार के निर्देश पर मकान गणना का काम चल रहा है, जिसकी समीक्षा बीडीओ दृष्टि पाठक ने खरेंदा और पसाई गांव में की। इस दौरान प्रगणकों से गणना से संबंधित कई बिन्दुओं पर पूछ ताछ की। उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रगणक की गणना पूरी हो गई है वह रिपोर्ट कार्यालय में देना सुनिश्चित करें।

बीडीओ और बीसीओ की सहमति ट्रैक्टर सौंपा

रामपुर। बीडीओ दृष्टि पाठक और बीसीओ प्रशांत कुमार की सहमति से करमचट थाने से धान लदे दो ट्रैक्टर को मंगलवार की शाम पैक्स सचिव को सौंप दिया गया। इस बात की जानकारी करमचट थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने दी। मालूम हो कि गत को भितरीबांध पैक्स गोदाम से बीडीओ दृष्टि पाठक ने धान लदे दो ट्रैक्टर को जप्त कर करमचट थाना को सुपुर्द कर दिया था।

वाहन चेकिंग के दौरान तीन नशेड़ी गिरफ्तार

भगवानपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान नशे की हालत में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला के अर्जी खुर्द गांव के अविनाश कुमार, वनफुल कुमार तथा भगवानपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के मखु राम शामिल हैं। सभी गिरफ्तार लोगों की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेडिकल जांच करायी, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई।

जंगली जानवर कर रहे हैं फसल को नष्ट

चैनपुर। प्रखंड के पहाड़ी इलाकों के किसानों द्वारा खेतों में लगाई गई फसल को जंगली जानवर खाकर व रौंदकर नष्ट कर रहे हैं। इससे किसानों को आर्थिक क्षति हो रही है। हालांकि बहुत कम ही किसानों द्वारा क्षतिपूर्ति के लिए वन विभाग में आवेदन दिया जाता है। किसान धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पहले चना, अरहर को क्षति पहुंचाए, अब सब्जी की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

परिवहन विभाग के नियमों की उड़ रही धज्जियां

भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय के बाजार की सड़क पर इन दिनों परिवहन विभाग के नियम की धज्जियां उड़ाई जा रही है। इसपर रोक-टोक नहीं करने से हादसे की आशंका बढ़ रही है। ग्रामीण दिलीप कुमार और फहीम अंसारी ने बताया कि आबादी क्षेत्र में 20 किमी. के बजाय 50 की स्पीड में नाबालिग द्वारा बाइक चलाई जा रही है। यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाए जा रहे हैं।

भभुआ लौट रहा युवक बाइक से गिरकर घायल

अधौरा। प्रखंड मुख्यालय अधौरा से भभुआ लौट रहा एक युवक बाइक से गिरकर घायल हो गया। यह घटना ओखरगाड़ा मोड़ के पास बुधवार की दोपहर में हुई। हालांकि उसे गंभीर चोट नहीं लगी है। स्थानीय लोगों द्वारा ग्रामीण चिकित्सक से मरहम-पट्टी कराकर उसे एक युवक के साथ भभुआ भिजवा दिया। घायल संतोष कुमार भभुआ का रहनेवाला है। वह किसी काम से अधौरा आया था।

बच्चों में ग्रीष्मावकाश को लेकर उत्साह

अधौरा। प्रखंड के विभिन्न गांवों व दूसरे शहर में पढ़ने वाले बच्चों में ग्रीष्मावकाश को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। अधौरा के पीयुष कुमार व संजली कुमारी ने कहा कि इस बार गर्मी की छुट्टी में वह अपनी नानी के घर जाएंगे। वहां गांव में चारों ओर सब्जी की खेती होती है, जिससे हराभरा दिखता है। आम का बागीचा है, जिसमें दोपहर में खेलते हैं। झूला लगाते हैं और आम भी तोड़कर खाते हैं। खूब आनंद आता है।

सामान्य प्रश्न

कौन से गांव में मकान गणना की समीक्षा की गई?
खरेंदा और पसाई गांव में मकान गणना की समीक्षा की गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।