सोनहन में मेधावियों का सम्मान, मेडल—मोमेंटो पाकर खिले चेहरे

Apr 05, 2026 09:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

युवा पेज की खबर युवा पेज की खबर सोनहन में मेधावियों का सम्मान, मेडल-मोमेंटो पाकर खिले चेहरे मैट्रिक, इंटर और नवम-11वीं के

सोनहन में मेधावियों का सम्मान, मेडल—मोमेंटो पाकर खिले चेहरे

युवा पेज की खबर सोनहन में मेधावियों का सम्मान, मेडल-मोमेंटो पाकर खिले चेहरे मैट्रिक, इंटर और नवम-11वीं के उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित प्रभारी प्रधानाध्यापक बोले, अनुशासन, लक्ष्य और लगन ही सफलता की असली कुंजी भभुआ, नगर संवाददाता। जिले के सोनहन प्लस 2 उच्च विद्यालय में मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के साथ ही नवम् एवं 11वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर, मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और उनका उत्साह दोगुना नजर आया।

समारोह में इंटरमीडिएट कला संकाय में हुस्नआरा ने प्रथम तथा विक्की कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में ऋषभ उपाध्याय प्रथम और रामानंद कुमार द्वितीय रहे, जबकि वाणिज्य संकाय में हरिओम कुमार चौबे प्रथम और दिव्यानी राज द्वितीय स्थान पर रहीं। मैट्रिक परीक्षा में ओम प्रकाश कुमार प्रथम, अफरीदी अंसारी द्वितीय और काजल कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। 11वीं कक्षा में विज्ञान संकाय से मिथिलेश कुमार, साक्षी कुमारी और कशिश कुमारी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कला संकाय में सोना कुमारी, सोनाली कुमारी और गुलशन खातून अव्वल रहीं, जबकि वाणिज्य संकाय में लक्ष्मी संतोष उपाध्याय ने पहला स्थान हासिल किया। नवम् कक्षा के बालक वर्ग में आयुष कुमार, ओम प्रकाश कुमार और शिवम कुमार तथा बालिका वर्ग में सोनाक्षी कुमारी, रिया कुमारी और रिचा कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार ने कहा कि अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की असली कुंजी है। अन्य शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा ही इंसान का सच्चा आभूषण है। उन्होंने बताया कि मैट्रिक और इंटर के टॉपर्स का फोटो विद्यालय में लगाया जाएगा। समारोह में मुखिया संतोष कुमार सिंह, अभिभावक अलख निरंजन लाल, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।