Bhabua News: सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय एकता की सूत्र है हिन्दी
Bhabua News: हिन्दी दिवस पर मां मुंडेश्वरी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम कुमार अनुराग ने अफसरों से हिन्दी भाषा के अधिक उपयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि हिन्दी सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय एकता का सूत्र है। सरकारी कार्यों में सरल हिन्दी का प्रयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में जिला स्तरीय अधिकारी और शिक्षक शामिल हुए।

Bhabua News: हिन्दी दिवस पर मां मुंडेश्वरी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा डीएम ने अफसरों व कर्मियों से हिन्दी भाषा का अधिक उपयोग करने की बात कही (युवा पेज) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। हिन्दी दिवस पर डीएम कुमार अनुराग की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित मां मुण्डेश्वरी सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम ने सभी पदाधिकारियों, कर्मियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिन्दी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय एकता का मजबूत सूत्र है। डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों को सरकारी कार्यों में सरल, सुगम और मानक हिन्दी भाषा का अधिकाधिक प्रयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि आम जनता तक सरकारी योजनाओं की जानकारी सहजता से पहुंच सके।
हिन्दी के महत्व पर जोर
उन्होंने कार्यालय की टिप्पणियों और प्रारूप लेखन में अनावश्यक अंग्रेजी शब्दों या अत्यधिक कठिन तत्सम शब्दावली के बजाय लोकप्रचलित मानक हिन्दी का प्रयोग किये जाने की बात कही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीडीसी रोहित कर्दम ने कहा कि हिन्दी हमारी अस्मिता और स्वाभिमान का प्रतीक है। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी, एडीएम, वरीय कोषागार पदाधिकारी एनके सिंह सहित जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे। फोटो-14 सितम्बर भभुआ- 5 कैप्शन- भभुआ समाहरणालय के मां मुंडेश्वरी सभागार में सोमवार को हिन्दी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते डीएम कुमार अनुराग, एसपी शिखर चौधरी व अन्य।

