तपिश व उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

भगवानपुर में पारा चढ़ने से गर्मी बढ़ गई है। समाजसेवी डॉ. राजकुमार पांडेय ने कहा कि उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। गम्हरिया के पास पथ का कटाव हो सकता है। कसेर-ददरा नहर पथ गड्ढों में तब्दील हो गया है। मौसम में बदलाव से ग्रामीण बीमार हो रहे हैं। शादी में यात्री वाहनों की कमी से ई-रिक्शा का उपयोग बढ़ रहा है।

तपिश व उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल

भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय सहित गांव में पारा चढ़ने से गर्मी बढ़ गई है। कैमूर पहाड़ी की गरम हवा मैदानी भाग में कहर बरपा रही है। आसमान में छिटपुट बादल के बीच घरों में उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं। समाजसेवी डॉ. राजकुमार पांडेय ने कहा कि तपिश और उमस भरी गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोग बेहाल हो रहे हैं। ऐसे में राहगीरों का गला तर करने के लिए पेयजल व्यवस्था दुरूस्त रखना चाहिए।

गम्हरिया के पास पथ का कटाव

रामपुर। खरीफ सीजन में खेतीबारी के दौरान अगर करौंदा वितरणी के पानी की धार तेज हुई, तो गम्हरिया के पास पथ का कटाव हो सकता है। इससे आवागमन बाधित हो सकता है। ग्रामीणों रामभजन सिंह व अखिलेश्वर दुबे ने बताया कि सिंचाई विभाग को चाहिए कि यहां सुरक्षा दीवार का निर्माण करा दें, ताकि पानी उपर की ओर न चढ़े और उसकी धार से पथ के कटाव को रोका जा सके।

गड्ढे में तब्दील हो गया है कसेर-ददरा नहर पथ

भगवानपुर। प्रखंड क्षेत्र का कसेर-ददरा नहर पथ टूटकर इन दिनों गड्ढों में तब्दील हो गया है। इस पथ से मेंहवार, ददरा, पढ़ौती, बहोरनपुर, हिनौता सहित कई गांवों के सैकड़ों लोगों को आवागमन रोजाना होता है। लेकिन, पथ खराब रहने से परेशानी हो रही है। ग्रामीण उदय दूबे व रविन्द्र कुमार ने बताया कि नहर पथ बदहाल होने से किसानों को खेती और छात्रों को कालेज में पढ़ने आने-जाने में परेशानी हो रही है।

मौसम में बदलाव से बीमार हो रहे ग्रामीण

अधौरा। प्रखंड में मौसम में बदलाव होने लगा है। दिन में जेठ मास की तरह तीखी धूप निकल रही है और रात में गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है। कभी बूंदाबांदी और कभी बादल तो कभी आंधी के साथ तेज बारिश हो रही है। ऐसे मौसम से समन्वय स्थापित नहीं होने से ग्रामीण खांसी, बुखार, सिर दर्द से पीड़ित होने लगे हैं। राजेश्वर उरांव व बगेदुखरवार ने बताया कि मौसम में बदलाव होने से तबीयत खराब हो रही है।

लग्न में यात्री वाहन कम, ई-रिक्शा आ रहा काम

भगवानपुर। शादी में बुकिंग के कारण प्रखंड मुख्यालय में यात्री वाहनों की कमी हो गई है। ऐसे में यात्रियों को ई-रिक्शा से गंतव्य स्थानों पर जाना पड़ रहा है। लेकिन, सभी जगह ई-रिक्शा नहीं जाने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। यात्री दिलीप कुमार और मुकेश प्रजापति ने बताया कि ई-रिक्शा का परिचालन होने से अन्य यात्री वाहनों की कमी से ज्यादा परेशानी नहीं हो रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भगवानपुर में गर्मी की स्थिति क्या है?
भगवानपुर में पारा चढ़ने से गर्मी बढ़ गई है और लोग बेहाल हो रहे हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।