Bhabua News: पीएचसी में प्रभारी तक नहीं, चांद क डॉक्टर हैं प्रभार में
Bhabua News: रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्रेसर और कंपाउंडर सहित कई पद वर्षों से रिक्त हैं। महिलाओं की प्रसव नर्स द्वारा कराई जाती है, और गंभीर स्थितियों में मरीजों को रेफर किया जाता है। अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के कारण सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

Bhabua News: ड्रेसर-कंपाउंडर के अभाव में घायल या झुलसे मरीजों की ड्रेसिंग दूसरे कर्मी करते हैं स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं, नर्स कराती हैं प्रसव, हालत गंभीर होने पर कर देती हैं रेफर (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी का पद कई साल से रिक्त है। चांद सीएचसी के डॉ. रमेश कुमार को रामपुर पीएचसी का प्रभार सौंपा गया है। अस्पताल में ड्रेसर और कंपाउंडर भी नहीं हैं। सड़क हादसा में जख्मी, आग से झुलसे, गोली लगे लोगों के घावों की ड्रेसिंग यहां के अन्य कर्मी करते हैं। यहां स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं हैं। गर्भवती का प्रसव नर्स कराती हैं। जब कभी मरीज की हालत बिगड़ती है, तब उन्हें रेफर करना पड़ता है।
डॉक्टर्स और नर्सों की कमी
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की चार सीटें स्वीकृत हैं। लेकिन, कार्यरत सिर्फ डॉ. अक्षय कुमार हैं। ड्रेसर के दो व कंपाउंडर का एक पद स्वीकृत है। लेकिन, दोनों पदों की तीनों सीटें खाली पड़ी हैं। यहां फार्मासिस्ट पदस्थापित हैं। इसी तरह 28 एएनएम की जगह सिर्फ 19 कार्यरत हैं। एएनएम की 9 सीटें रिक्त पड़ी हैं। वैसे पांच एएनएम अनुबंध पर भी कार्यरत हैं।
अस्पताल की सुविधाएं
छह बेड वाले रामपुर पीएचसी में लैब टेक्निशियन प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं। अस्पताल में ओटी कक्ष, प्रसव कक्ष, शौचालय व पेयजल, ड्रेसिंग रूम, ईसीजी, एनजीओ के माध्यम से एक्स-रे का प्रबंध किया गया है। इस पीएचसी के अंदर में स्वास्थ्य उपकेंद्र भी हैं, जहां एएनएम कार्यरत हैं। एक अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। परेशानी तब बढ़ जाती है, जब कोई गंभीर बीमार मरीज या गंभीर जख्मी आते हैं। प्राथमिक उपचार करने के बाद तुरंत रेफर कर दिया जाता है। फोटो- 20 जुलाई भभुआ- 6 कैप्शन- रामपुर प्रखंड के्रप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को एक मरीज का ईसीजी करती महिला स्वास्थ्य कर्मी।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


