पोलियो उन्मूलन अभियान अभियान की सफलता पर चर्चा
चैनपुर में 16 जून को स्वास्थ्य सेवाओं का सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा। 12 जून को दिव्यांगजन शिविर और 17-18 जून को आयुष्मान कार्ड शिविर लगेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीडीओ शुभम प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक में पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम की सफलता पर चर्चा की गई।

सहयोग शिविर में 16 जून को दिया जाएगा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ 12 जून को दिव्यांगजन और 17-18 जून को आयुष्मान शिविर लगेगा चैनपुर, एक संवाददाता।
स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समन्वय समिति की बैठक बुधवार को बीडीओ शुभम प्रकाश की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम की सफलता को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। आगामी 16 जून को सहयोग शिविर में अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके, इसके लिए आयुष्मान कार्ड एवं दिव्यांगजन शिविार सीएचसी के अलावा स्वास्थ्य केंद्र पर लगाया जाएगा। इस दौरान संबंधित विभाग के अफसर एवं चिकित्सक भी मौजूद रहेंगे।
विशेष कैंप का आयोजन
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोग उठा सकें। प्रखंड में 12 जून को दिव्यांग कैंप, 17 एवं 18 जून को आयुष्मान कार्ड शिविर, पोलियो मुक्त अभियान कार्यक्रम को सफल तरीके से धरातल को उतारने के मुद्दे पर चर्चा की गइ। संस्थागत प्रसव की संख्या में वृद्धि करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। जागरूकता चलाकर गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच और सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने के लिए उनके अभिभावक को भी प्रेरित करने का निर्णय लिया गया। इस आशय की जानकारी बीडीओ ने दी और बताया कि बैठक में डीपीएम ऋषिकेश जायसवाल, बीईओ, चिकित्सा पदाधिकारी आदि थे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


