शिविर में मुफ्त स्वास्थ्य जांच कर दवाएं दी

Apr 06, 2026 10:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

चांद में जीव संकल्प संस्थान द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। रॉयल हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की। कैमूर में वनवासी तेंदुए को चीता समझ रहे हैं, जबकि वन विभाग ने इसे तेंदुआ बताया। भगवानपुर में गंदगी से बीमारी का खतरा और नदी पुल की रेलिंग टूटने से हादसे का डर है।

शिविर में मुफ्त स्वास्थ्य जांच कर दवाएं दी

चांद। जीव संकल्प संस्थान ने प्रखंड कार्यालय परिसर में नि:शुक्ल स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया, जिसमें रॉयल हॉस्पिटल के चिकित्सक द्वारा मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर दवाएं दी गईं। यह शिविर संस्था के अध्यक्ष रामू प्रताप और महासचिव संजीव कुमार की देखरेख में लगा था, जिसमें प्रदीप कुमार, ब्रजेश पासवान, सविता देवी, रजनीश सिंह, संदपी, पूजा, दुर्गा, महेंद्र, शशि आदि ने मेडिकल टीम व मरीज व मदद की। फोटो- 06 अप्रैल भभुआ- 11 कैप्शन- चांद के प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित शिविर में मरीजों की स्वास्थ्य जांच करते चिकित्सक। तेंदुआ को चीता समझ रहे कैमूर के वनवासी भगवानपुर। कैमूर के मुसहरवा बाबा जंगल में देखे गए तेंदुआ को वनवासी चीता समझ रहे हैं।

इसको लेकर उनके बीच चर्चा भी हो रही है। राजेंद्र उरांव ने बताया कि 10 पहले जिस जानवर का वीडियो वायरल हुआ था, वह चीता था। इसको लेकर डर बना हुआ है। रेंजर मनोज कुमार ने बताया कि वनवासी जिस जानवर को चीता बता रहे हैं, वह तेंदुआ है। कैमूर के जंगल में चीता नहीं है। विद्युत बोर्ड ने पेड़ की टहनियों की छंटनी कराई भगवानपुर। सोन उच्चस्तरीय नहर के चाट के पेड़ों की टहनियों की विद्युत बोर्ड ने छंटनी कराई। इन पेड़ों से सटकर 11000 और 33000 के विद्युत तार गुजरे हैं। तार के संपर्क में टहनियों के आने से फाल्ट की शिकायत आ रही थी। टहनियों की छंटनी करने के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रही। गर्मी और बरसात में तेज हवा चलने पर अक्सर फाल्ट की समस्या उत्पन्न होती है। इसलिए इसकी छंटनी कराई गई। गांवों में पसरी गंदगी से बीमारी की आशंका भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न पंचायतों के गांवों में पसरे कचरा की गंदगी से बीमारी फैलने की आशंका बढ़ रही है। ग्रामीण रामबली सिंह व केदार प्रसाद का कहना कि प्रखंड के बेल्डी गांव में चार साल पहले जेई का मरीज मिला था। कचरा से उठ रही बदबू से राहगीरों को परेशानी हो रही है। लेकिन, जनप्रतिनिधियों द्वारा कचरे का उठाव नहीं करवाया जा रहा है। नदी पुल की रेलिंग टूटने से हादसे की आशंका भगवानपुर। प्रखंड के मुंडेश्वरी-भगवानपुर नहर पथ स्थित सुवरा नदी पर बने सिंचाई पुल की रेलिंग टूट गयी है, जिससे वाहनों के नहर और नदी में गिरने की आशंका बढ़ गई है। वाहन चालकों ने सिंचाई विभाग से नदी के पुल की रेलिंग की मरम्मत कराने की मांग की है। मालूम हो कि मुंडेश्वरी धाम में अधिकतर श्रद्धालु इसी पथ से जाते हैं। वाहनों के ज्यादा परिचालन से जाम की भी समस्या उत्पन्न होती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।