हरी सब्जियां, फल और पौष्टिक आहार लें, स्वस्थ्य रहेंगी
रामपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के तहत 125 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ उन्हें पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी गई। कुछ महिलाओं में खून और कैल्शियम की कमी पाई गई, जिन्हें आवश्यक दवाएं दी गईं।

शिविर में 125 गर्भवती की स्वास्थ्य जांच कर दी गई आवश्यक दवाएं रामपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाया गया स्वास्थ्य जांच शिविर (युवा पेज) रामपुर, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री मातृत्व योजना को लेकर सोमवार को पीएचसी में गर्भवती महिलाओं की जांच शिविर का आयोजन किया गया। प्रखंड कि विभिन्न गांव से आईं 125 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर जरुरी दवाएं दी गईं। उन्हें चिकित्सक द्वारा हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, दूध, दाल, सलाद अंडा, मछली व अन्य पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी और कहा कि इसे भोजन में शामिल करने से जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य रहेंगे। जांच दल में रहे डॉ. निरज कुमार ने बताया कि गर्भवती महिलाओं के खून, बीपी, शुगर, वजन, यूरिन, एचआईवी आदि की जांच की गई।
उन्होंने बताया कि कुछ महिलाओं के शरीर में खूल, कैल्शियम की कमी और शरीर में कमजोरी व अन्य शिकायतें मिलीं। उन्हें जरूरी दवाएं देकर ज्यादा वजन नहीं उठाने और समय-समय पर तथा स्वास्थ्य में किसी तरह की परेशानी आने पर स्वास्थ्य जांच कराते रहने की सलाह दी गई, ताकि उन्हें और उनके पेट में पल रहे शिशु को आगे किसी प्रकार की परेशानी न हो सके। चिकित्सकों ने सलाह दी कि अगर घर पर किसी प्रकार की परेशानी होती है तो आशा से सम्पर्क कर तत्काल अपने स्वास्थ्य केंद्र पर जाएं और डॉक्टर से स्वास्थ्य जांच कराकर उनकी सलाह से दवा लें, जिससे जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य रहें। केन्द्र गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जलपान कराया गया। जांच दल में जीएनएम शिव शंकर कुमार, सीएचओ अर्चना कुमारी, संध्या कुमारी, प्रमिला कुमारी सहित कई एएनएम शामिल थीं। फोटो- 09 फरवरी भभुआ- 13 कैप्शन- रामपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को आयोजित शिविर में स्वास्थ्य जांच कराने आईं गर्भवती महिलाएं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



