उत्पाद थाना के हाजत से फरार आरोपित हरियाणा में धराया

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

हरियाणा के दसौदा खुर्द थाना क्षेत्र के बहादुरगढ़ गांव निवासी मो. शाहिल को नगर थाने की पुलिस ने आठ महीने बाद गिरफ्तार किया। वह शराब मामले में उत्पाद विभाग की पुलिस से फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर उसे हरियाणा से गिरफ्तार किया गया।

उत्पाद थाना के हाजत से फरार आरोपित हरियाणा में धराया

हरियाणा के दसौदा खुर्द थाना क्षेत्र के बहादुरगढ़ गांव का निवासी है उत्पाद विभाग ने भभुआ थाना में आरोपित के खिलाफ किया है केस (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग के थाना के हाजत से आठ माह पूर्व फरार आरोपित को नगर थाने की पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित मो. शाहिल हरियाणा के झकझक जिला के दसौदा खुर्द थाना क्षेत्र के बहादुरगढ़ गांव का निवासी है। पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला के आदेश पर नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने टीम गठित कर उसकी गिरफ्तारी के लिए हरियाणा भेजा। नगर थाना की सब इंस्पेक्टर ब्यूटी कुमारी व नवीन कुमार के साथ हरियाणा गयी पुलिस टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

ज्ञात हो कि आठ माह पूर्व उत्पाद विभाग की पुलिस ने उसे शराब मामले में गिरफ्तार किया था। थाना हाजत से आरोपित फरार हो गया था। उत्पाद विभाग ने फरार आरोपित के खिलाफ नगर थाना में एफआईआर दर्ज करायी थी, जिसके आलोक में नगर थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई की। (भभुआ से उदय प्रकाश) नशे की हालत में पांच आरापित गिरफ्तार भगवानपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात गश्ती के दौरान विभिन्न जगहों से नशे की हालत में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में भगवानपुर थाना क्षेत्र के देवसरना गांव निवासी पांडव मुसहर और जावाहीर मुसहर , पिहरा गांव के ओमप्रकाश राम, रामगढ़ निवासी सुनील साह और अवधेश राम शामिल हैं। पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उनकी मेडिकल जांच कराई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने शराबियों पर अप्राथमिकी दर्ज कर शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।