Bhabua News: हाटा में निकाली तिरंगा यात्रा, उत्साह से शामिल हुए लोग

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

Bhabua News: हाटा में गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसका नेतृत्व नगर पंचायत के अध्यक्ष रमेश जायसवाल ने किया। यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए, जो हाथों में तिरंगा लिए पदयात्रा करते हुए आगे बढ़े। यात्रा के दौरान देशभक्ति गीत भी बजाए गए। यह यात्रा पौधरोपण के साथ संपन्न हुई।

हाटा में निकाली तिरंगा यात्रा, उत्साह से शामिल हुए लोग
हाटा में निकाली तिरंगा यात्रा, उत्साह से शामिल हुए लोग

Bhabua News: हाटा में निकाली तिरंगा यात्रा, उत्साह से शामिल हुए लोग नगर पंचायत के अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यालय परिसर में पौधे रोपे गए हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय, वंदेमातरम के ला रहे थे नारे चैनपुर, एक संवाददाता।

तिरंगा यात्रा का आरंभ

हाटा शहर में गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसका नेतृत्व नगर पंचायत के अध्यक्ष रमेश जायसवाल ने किया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने शहर की विभिन्न सड़कों पर पदयात्रा की। नगर पंचायत के कार्यालय परिसर में पौधरोपण के साथ यात्रा संपन्न हुई।

यात्रा का उद्देश्य

यात्रा में शामिल लोग हाथों में तिरंगा में लेकर वंदेमातरम और भारत माता की जयघोष करते आगे की ओर बढ़ रहे थे। इस दौरान देशभक्ति गीत ऑडियो कैसेट से बजाए जा रहे थे। यात्रा में शामिल लोग देशभक्ति के रंग में डूबे थे। इसमें जनप्रतिनिधियों के अलावा युवा, किसान एवं छात्र-बच्चे भी शामिल थे।

संदेश और प्रभाव

भव्य तिरंगा यात्रा का संकल्प दोहराते हुए रमेश जायसवाल ने कहा कि सरकार ने तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों के जेहन में देशभक्ति के प्रति एक अलग ऊर्जा भर दी है। इसी ऊर्जा का परिणाम है हाटा की तिरंगा यात्रा।

समापन

इस यात्रा में कार्यपालक पदाधिकारी प्रतीक्षा प्रजापति, उप चेयरमैन प्रदीप केसरी के अलावा कार्यालय कर्मी भी शामिल थे। कैप्शन- चैनपुर प्रखंड के हाटा शहर में गुरुवार को निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल नगर पंचायत के अध्यक्ष रमेश जायसवाल, ईओ प्रतीक्षा प्रजापति व अन्य।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किसने किया?−
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व नगर पंचायत के अध्यक्ष रमेश जायसवाल ने किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsभभुआBhabua News: हाटा में निकाली तिरंगा यात्रा, उत्साह से शामिल हुए लोग