Bhabua News: हाटा में निकाली तिरंगा यात्रा, उत्साह से शामिल हुए लोग
Bhabua News: हाटा में गुरुवार को नगर पंचायत के अध्यक्ष रमेश जायसवाल के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और पौधरोपण किया। इस दौरान लोग वंदेमातर्म और भारत माता की जयघोष करते हुए चल रहे थे, जिससे देशभक्ति का माहौल बना।

Bhabua News: नगर पंचायत के अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यालय परिसर में पौधे रोपे गए हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय, वंदेमातरम के ला रहे थे नारे (युवा पेज) चैनपुर, एक संवाददाता। हाटा शहर में गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसका नेतृत्व नगर पंचायत के अध्यक्ष रमेश जायसवाल ने किया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने शहर की विभिन्न सड़कों पर पदयात्रा की।
तिरंगा यात्रा का आयोजन
नगर पंचायत के कार्यालय परिसर में पौधरोपण के साथ यात्रा संपन्न हुई। यात्रा में शामिल लोग हाथों में तिरंगा में लेकर वंदेमातरम और भारत माता की जयघोष करते आगे की ओर बढ़ रहे थे। इस दौरान देशभक्ति गीत ऑडियो कैसेट से बजाए जा रहे थे। यात्रा में शामिल लोग देशभक्ति के रंग में डूबे थे। इसमें जनप्रतिनिधियों के अलावा युवा, किसान एवं छात्र-बच्चे भी शामिल थे।
रमेश जायसवाल का संदेश
भव्य तिरंगा यात्रा का संकल्प दोहराते हुए रमेश जायसवाल ने कहा कि सरकार ने तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों के जेहन में देशभक्ति के प्रति एक अलग ऊर्जा भर दी है। इसी ऊर्जा का परिणाम है हाटा की तिरंगा यात्रा। इस यात्रा में कार्यपालक पदाधिकारी प्रतीक्षा प्रजापति, उप चेयरमैन प्रदीप केसरी के अलावा कार्यालय कर्मी भी शामिल थे। फोटो- 13 अगस्त भभुआ- 8 कैप्शन- चैनपुर प्रखंड के हाटा शहर में गुरुवार को निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल नगर पंचायत के अध्यक्ष रमेश जायसवाल, ईओ प्रतीक्षा प्रजापति व अन्य।
शोकसभा का आयोजन
प्रो. बसंता के निधन पर शोकसभा आयोजित भभुआ। शहर के सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. बसंता के हृदयाघात से हुए आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। इसमें अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. शशि भूषण कुमार, पुस्तकालयाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. सैय्यद अशहद करीम एवं गणित विभागाध्यक्ष डॉ. उपेंद्र कुमार निराला उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रो. बसंता की उपलब्धियां
डॉ. शशि भूषण कुमार ने कहा कि प्रो. बसंता वर्ष 2009 से 2022 तक महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में रहे। वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उनके निधन से अंग्रेजी विभाग ने अपना एक महत्वपूर्ण स्तंभ खो दिया है। सत्येंद्र कुमार ने कहा कि वह महाविद्यालय की शान थे और उनकी कविताएं हृदयस्पर्शी थीं। डॉ. सैय्यद अशहद करीम ने कहा कि वह अंग्रेजी व हिन्दी साहित्य के अच्छे जानकार और संवेदनशील कवि थे। डॉ. उपेंद्र कुमार निराला ने कहा कि वह वरिष्ठ सहयोगी के रूप में महत्वपूर्ण रहे और गणित व अंग्रेजी विभाग के बीच आत्मीय संबंध कायम रहा।
प्रश्न और उत्तर
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


