Bhabua News: हरिनाम संकीर्तन के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Bhabua News: यह खबर पेज तीन या फिर चार की लीड लग सकती हैं सरयह खबर पेज तीन या फिर चार की लीड लग सकती हैं सर हरिनाम संकीर्तन के साथ निकली

Bhabua News: यह खबर पेज तीन या फिर चार की लीड लग सकती हैं सरिनाम संकीर्तन के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा सुसज्जित रथ पर विराजे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा, शहर के प्रमुख मार्गों पर उमड़ा आस्था का सैलाब पुष्पवर्षा, जयघोष और भक्ति संगीत से भक्तिमय बना वातावरण, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन और खींचा रथ भभुआ, नगर संवाददाता। आस्था, श्रद्धा और भक्ति के अनुपम संगम के बीच रविवार को इस्कॉन भभुआ के तत्वावधान में शहर की मुख्य सड़को पर भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई।
भव्य रथ्यात्रा की शुरुआत
बिजली कॉलोनी से आरंभ हुई इस धार्मिक शोभायात्रा ने पूरे शहर को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। आकर्षक फूलों, रंग-बिरंगी सजावट और पारंपरिक अलंकरण से सुसज्जित भव्य रथ पर भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के दिव्य विग्रह विराजमान थे। जैसे ही रथ यात्रा आगे बढ़ी, "हे कृष्ण-हे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण हे-हे, हे राम-हे राम, राम-राम हे-हे" के अखंड संकीर्तन, मृदंग और करताल की मधुर ध्वनि से पूरा शहर गूंज उठा।
श्रद्धालुओं का उत्साह
श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर नृत्य करते हुए रथ के साथ चलते रहे और भगवान के दर्शन कर स्वयं को धन्य मानते रहे। प्रमुख मार्गों पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब रथयात्रा बिजली कॉलोनी से निकलकर मुख्य सड़क, पटेल चौक, जयप्रकाश चौक, स्टेडियम गेट, सदर अस्पताल, नगर पालिका, एकता चौक, कलेक्ट्रेट रोड तथा कैमूर स्तंभ होते हुए पुन: इस्कॉन मंदिर पहुंची। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विशेष आयोजन और सेवा
महिलाओं ने आरती उतारकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की, वहीं बच्चों और युवाओं में भी रथयात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों पर श्रद्धालु रथ की रस्सी खींचने के लिए उत्सुक दिखाई दिए। यात्रा के गुजरने के दौरान पूरा मार्ग भगवान के जयघोष और हरिनाम संकीर्तन से गूंजता रहा, जिससे शहर का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक और भक्तिमय बन गया।
भक्तों की निष्ठा
भक्ति, सेवा और अनुशासन का दिखा अद्भुत संगम रथयात्रा को सफल बनाने में इस्कॉन के भक्तों ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। राम श्याम दास, डॉ. विशंभर दास(डॉ. विनोद कुमार सिंह), देवव्रत दास, ब्रजभूषण दास, अजय चैतन्य दास, पंकज प्रभु, राज गोस्वामी प्रभु, रीता माताजी, कविता माताजी, सरोजिनी माताजी, सीता माताजी सहित बड़ी संख्या में भक्त आयोजन की व्यवस्था में जुटे रहे।
आरती और महाप्रसाद
संकीर्तन मंडली ने पूरे मार्ग में भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। रथयात्रा के समापन पर इस्कॉन मंदिर में विशेष आरती, संकीर्तन एवं महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, सेवा भावना और आध्यात्मिक उत्साह का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। शहर के लोगों ने इसे वर्ष के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में से एक बताते हुए इसकी भव्यता और सुव्यवस्थित आयोजन की सराहना की। फोटो : 19 जुलाई भभुआ-08 कैप्शन : भभुआ शहर में रविवार को निकाली गई भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा में सुसज्जित रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा के दर्शन करते श्रद्धालु फोटो : 19 जुलाई भभुआ-09 कैप्शन : भभुआ शहर में रविवार को निकाली गई भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा में उमड़ी महिला व पुरुष श्रद्धालु
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


