जनभागीदारी सबसे दूर सबसे पहले अभियान का किया शुभारंभ
भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा 'जनभागीदारी सबसे दूर-सबसे पहले' अभियान की शुरुआत की गई। डीएम नितिन कुमार सिंह ने शिविरों के माध्यम से अनुसूचित जनजाति के लोगों को योजनाओं की जानकारी देने का प्रयास किया। यह शिविर 19 से 24 मई तक 62 गांवों में आयोजित किया जाएगा।

टोलों में जानकार अधिकारी अनुसूचित जनजाति परिवार की समस्या सुनेंगे जिले के छह प्रखंडों के 62 गांवों में आज से अधिकारी लगाएंगे शिविर (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी विशेष अभियान ‘जनभागीदारी सबसे दूर-सबसे पहले’ का शुभारंभ डीएम नितिन कुमार सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित मां मुण्डेश्वरी सभागार में दीप प्रज्जवलित कर किया।
शिविर की जानकारी
जिला कल्याण पदाधिकारी रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनओं की जानकारी अनुसूचित जनजाति के लोगों को शिविर के माध्यम से दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए अनुसूचित जनजाति बाहुल्य जिले के छह प्रखंड चांद, भगवानपुर, चैनपुर, रामगढ़, रामपुर एवं अधौरा के 62 गांवों के 31 आदि सेवा केन्द्रों पर मेडिकल कैम्प तथा शिविर का आयोजन 19 से 24 मई तक किया जाएगा।
समस्याओं का समाधान
उन्होंने बताया कि शिविर में पात्र लाभुकों से आवेदन प्राप्त कर उसका निष्पादन किया जाएगा। 20 मई को पदाधिकारी जनजाति टोलों में जाकर उनकी समस्याओं से अवगत होंगे, ताकि उनकी समस्याओं का सामाधान किया जा सके। मौके पर एडीएम अनिल कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार, जिला योजना पदाधिकारी राजीव रंजन, आईसीडीएस के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रेखा कुमारी आदि थीं। (भभुआ से श्रीकांत पांडेय) फोटो-18 मई भभुआ- 14 कैप्शन- समाहरणालय के मुंडेश्वरी सभा कक्ष में सोमवार को जनभागीदारी सबसे दूर सबसे पहले अभियान की शुरुआत कर अफसरों को जानकारी देते डीएम नितिन कुमार सिंह।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


