जिले की 11 पंचायतों में आज शिविर लगा अफसर सुनेंगे समस्या
सरकार के निर्देश पर मंगलवार को जिले के सभी 11 प्रखंडों की एक-एक पंचायतों में समाधान सहयोग शिविर आयोजित होगा। इस शिविर में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी लोगों की समस्याएं सुनेंगे और 30 दिनों में उनका समाधान करेंगे। इसका उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच संवाद और विश्वास का निर्माण करना है।

कैमूर हर प्रखंड की एक पंचायत में लगाया जाएगा सामाधान सहयोग शिविर शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण एवं 30 दिनों में किया जाएगा निष्पादित (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरकार के निर्देश पर मंगलवार को जिले के सभी 11 प्रखंडों की एक-एक पंचायतों में समाधान सहयोग शिविर आयोजित होगा।
समाधान सहयोग शिविर का उद्देश्य
इसमें पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी लोगों की समस्याएं सुनेंगे और समाधान की दिशा में ऑन द स्पाट कार्रवाई करेंगे। शिविर की सफलता के लिए डीएम नितिन कुमार सिंह ने पंचायतों में जिले के वरीय अफसरों की प्रतिनियुक्ति की है। उन्होंने प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को शिविर में प्राप्त होने वाली शिकायतों का अनुश्रवण, पंजी में संधारण एवं विभिन्न प्राप्त शिकायतों को विभागवार कर संबंधित विभाग को निष्पादन के लिए भेजना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। शिविर में दर्ज शिकायतों को 30 दिनों में संबंधित विभाग के अफसरों द्वारा निष्पादन किया जाएगा। प्रशासनिक अफसरों का कहना है कि इस शिविर के माध्यम से प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद एवं विश्वास का निर्माण होगा। पंचायत स्तर पर लगने वाले शिविर में अंचल, प्रखंड एवं थाना स्तर के अधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा रियल टाइम इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी।
जनहितकारी पहल
सरकार ने आमजनों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह नई पहल शुरू की है। शिविर में जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, जल-नल, विद्युत, आवास एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं एवं राजस्व संबंधी शिकायत का समाधान किया जाएगा। जिला प्रशासन ने आमजनों से अपने नजदीकी पंचायत के शिविर में अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करने तथा इस जनहितकारी पहल का अधिकतम लाभ उठाने की अपील किया है।
न्यायालय में लंबित वादों की जानकारी
डीएम ने एडीएम, डीसीएलआर एवं सीओ को सहयोग शिविर में अपने न्यायालय में लंबित एवं निष्पादित वादों की सूची प्रदर्शित करने का निर्देश दिया है, ताकि उपस्थित लोगों को लंबित व निष्पादित मामलों की जानकारी सहज ढंग से उपलब्ध हो सके। आज इन पंचायत में आयोजित होगा सहयोग शिविर प्रखंड पंचायत भभुआ दुमदुम भगवानपुर पढ़ौती रामपुर बड़कागांव चैनपुर अमांव चांद गोईं अधौरा बड़वान कला मोहनियां भरखर रामगढ़ अकोढ़ी नुआंव चण्डेश दुर्गावती कल्याणपुर कुदरा घटांव
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


