दुर्गावती बायीं मुख्य नहर के बायें तटबंध की मरम्मत होगी
सरकार ने रामपुर में दुर्गावती बायीं मुख्य नहर के 2 किलोमीटर लंबे तटबंध की मरम्मत के लिए 49.66 लाख रुपये की राशि निर्गत की है। यह मरम्मत कार्य नहर के 14.220 किमी. से 16.380 किमी. तक होगा। इससे पानी खेतों में नहीं जमा होगा और किसानों को सिंचाई में सुविधा मिलेगी।

नहर के तटबंध की मरम्मत के लिए सरकारी ने निर्गत किया 49.66 लाख रुपये दो किलोमीटर लंबे तटबंध की मरम्मत हो जाने से पानी खेतों में जमा नहीं होगा (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। दुर्गावती बायीं मुख्य नहर के बाये तटबंध की मरम्मत होगी। इसके पुर्नस्थापन कार्य पर सरकार द्वारा 49.66 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इसकी राशि निर्गत कर दी गई है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, उक्त नहर का 14.220 किमी. से 16.380 किमी. तक का पुर्नस्थापन कार्य किया जाना है। निविदा प्रक्रिया पूरी करने के बाद कार्यादेश निर्गत किया जाएगा। संवेदक को एक माह में इस कार्य को पूरा करा लेने का निर्देश दिया जाएगा।
अप्रैल माह में निविदा प्रक्रिया पूरी करा लेने की उम्मीद है। इसके तटबंध का पुर्नस्थापन कार्य करा दिए जाने से नहर में ज्यादा पानी रहने पर भी इधर-उधर नहीं बहेगा और किसानों को सिंचाई करने में भी परेशानी नहीं होगी। साथ ही विभाग के अधिकारियों को तटबंध से गश्त लगाना भी आसान हो जाएगा और राहगीर भी आ-जा सकेंगे। दुर्गावती बायीं तट नहर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सिकेंद्र कुमार खुद इसकी गुणवत्ता की मॉनिटरिंग कर सकते हैं। प्राक्कलन के अनुसार कार्य कराने पर विभाग का जोर रहेगा। गड़बड़ी की शिकायत पर जांच होगी और दोषी पाए जाने पर एजेंसी पर कार्रवाई हो सकती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


