Bhabua News: महात्मा गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प

हिन्दुस्तान, भभुआ
share

Bhabua News: जिला प्रशासन ने समाहरणालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि दी। डीएम ने स्वच्छता सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कला जत्था को रवाना किया। कलाकार नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता के महत्व को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

Bhabua News: महात्मा गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प

Bhabua News: समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी ने द्वय महापुरुषों के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि स्वच्छता सेवा संकल्प अभियान के तहत डीएम ने कला जत्था को किया रवाना जिले के मुख्य चौराहों पर गीत और नाट्क के माध्यम से देंगे स्वच्छता का संदेश (पेज चार की लीड खबर/जयंती) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता।

जिलाधिकारी का नमन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर जिला प्रशासन द्वारा समाहरणालय में विशेष नमन एवं संकल्प सभा का आयोजन किया गया। डीएम कुमार अनुराग ने दोनों महापुरुषों के तैलचित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित एवं नमन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इनके बाद जिले के वरीय पदाधिकारियों ने भी बारी-बारी से महापुरुषों के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया। इस दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने सत्य, अहिंसा और सादगी के मूल्यों को जीवन में उतारने की आमजनों से अपील की। डीएम ने उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सद्भाव के विचार तथा लाल बहादुर शास्त्री जी का 'जय जवान, जय किसान' का नारा, उनकी निष्ठा और सादगी आज भी राष्ट्र निर्माण में हमारे सबसे बड़े मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा ही इन महापुरुषों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता चन्द्रशेखर आजाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी साकेत कुमार सहित जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के वरीय एवं कनीय पदाधिकारी तथा समाहरणालय कर्मी उपस्थित रहे।

स्वच्छता का प्रयास

कला जत्था ने डिजिटल इंडिया को बताया भभुआ। गांधी जयंती पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए कलेक्ट्रेट से कला जत्था (नुक्कड़ नाटक दल) को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शिक्षा विभाग द्वारा गठित कला जत्था में शामिल कलाकार नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजनों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी देंगे और गंदगी से होनेवाली बीमारी से सावधान करने का काम करेंगे। कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना होने से पहले कलाकारों ने नशा मुक्त भारत, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल इंडिया एवं 24 घंटा ऑनलाइन क्लासेज के बारे में गीत एवं नाटक के माध्यम से संदेश को साझा किया।

जन जागरूकता

स्वच्छता सेवा संकल्प अभियान के तहत यह कला जत्था जिले के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और चौराहों जैसे भभुआ स्थित एकता चौक, मोहनियां चांदनी चौक तथा मोहनियां अनुमंडल के प्रमुख चौक-चौराहों पर जाकर जन-जागरूकता अभियान चलाएगा। टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक, प्रेरणादायी संवाद और गीतों के माध्यम से महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों, विचारों एवं स्वच्छता संदेशों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। आम नागरिकों को राज्य सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों, विकास योजनाओं एवं सामाजिक सुधार अभियानों की जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा।

फोटो-02 अक्तूबर भभुआ- 5 कैप्शन- समाहरणालय परिसर में शुक्रवार को जयंती पर महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देते डीएम कुमार अनुराग।

प्रमुख प्रश्न

✦महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती कब मनाई गई?−
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर को मनाई गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsभभुआBhabua News: महात्मा गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प