खजुरा में 200 लोगों को मुफ्त चश्मा दिए गए

Feb 28, 2026 08:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

रामपुर में खजुरा महावीर मंदिर परिसर में श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा आयोजित शिविर में 200 लोगों को नि:शुल्क चश्मा प्रदान किया गया। 8 फरवरी को हुए चिकित्सा शिविर में 500 मरीजों की आंखों की जांच की गई थी। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

खजुरा में 200 लोगों को मुफ्त चश्मा दिए गए

रामपुर। खजुरा महावीर मंदिर परिसर में श्री सर्वेश्वरी समूह की शाखा द्वारा शनिवार को शिविर लगाकर चिन्हित 200 लोगों को नि:शुल्क चश्मा दिया गया। समूह के संयुक्त मंत्री मनिष कुमार सिंह ने बताया कि इस परिसर में 8 फरवरी को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगा थ, जिसमें करीब 500 मरीज की आंखों की जांच हुई थी। मौके पर अखिलेश सिंह, धन्नजय सिंह, सूरज पासवान, चंदन कुमार, मुकुल सिंह, पप्पू पांडेय आदि थे। युद्ध से पेट्रोलियम के दाम बढ़ने की आशंका भगवानपुर। ईरान के खिलाफ इसराइल और अमेरिका के संयुक्त हमले के बाद युद्ध छिड़ गया है। स्थानीय लोगों गुड्ड्ू चौरसिया व नरेश राम ने कहा कि इससे पेट्रोलियम पदार्थ की कीमत में वृद्धि होने की आशंका बढ़ गई है।

इसको लेकर प्रखंड के लोगों में चर्चा बढ़ गई है। गुलाब सिंह और महेंद्र कुशवाहा ने बताया कि इस लड़ाई से डीजल-पेट्रोल का हमलोगों के यहां भी कीमत बढ़ सकती है। वाहन दुर्घटनाओं में सात लोग घायल भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई वाहन दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। घायलों में दुर्गावती के अरविन्द कुमार, मोहनियां के अतिक अंसारी, भभुआ शहर के वार्ड 23 निवासी दिलीप कुमार, वार्ड 5 के युवराज पटेल, जावनपुर के अजय कुमार दुबे, धरवार के उपेन्द्र राम व खरिगांवा के नमन कुमार शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। हि.प्र. मारपीट में दो महिला सहित चार घायल भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में सुगिायापोखर की रितु कुमारी, अखलासपुर की सोनाली कुमारी, सिकरा के मुंशी प्रसाद व पोखरा के मुन्ना बिन्द शामिल हैं। सभी घायल का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। कैमूर पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। हि.प्र. मारपीट मामले में आरोपित गिरफ्तार भभुआ। नगर थाने की पुलिस ने मारपीट के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित शमशेर बहादुर नगर थाना क्षेत्र के सिकठी गांव का निवासी है। उसकी मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराते हुए कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। हि.प्र. टोडी पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष का निधन भगवानपुर। प्रखंड की तोड़ी पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष बृजमोहन सिंह उर्फ शंभू सिंह का बनारस में इलाज के दौरान शनिवार को निधन हो गया। शव को राधाखाड़ गांव में आने के बाद विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधि, दलों के नेता, पैक्स अध्यक्ष उनके दरवाजे पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर उनके पुत्र प्रेम प्रताप सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, मुखिया कमलेश शर्मा, उपप्रमुख प्रतिनिधि भोला सिंह, रविशंकर सिंह आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।