ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भभुआमारपीट में तीन महिला सहित चार घायल (पेज तीन)

मारपीट में तीन महिला सहित चार घायल (पेज तीन)

भभुआ। नगर थाना क्षेत्र के मोकरी गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में मोकरी गांव की मनपति देवी, रीना कुमारी, चांदनी देवी व संतोष राम शामिल हैं। सभी...

मारपीट में तीन महिला सहित चार घायल (पेज तीन)
हिन्दुस्तान टीम,भभुआSat, 22 Jan 2022 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

भभुआ। नगर थाना क्षेत्र के मोकरी गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में मोकरी गांव की मनपति देवी, रीना कुमारी, चांदनी देवी व संतोष राम शामिल हैं। सभी को सदर अस्पताल लाया गया है। चिकित्सक ने उन्हें भर्ती कर इलाज किया। नगर थाने की पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। हि.प्र.

आग से चताढ़ी के भाई-बहन झुलसे

भभुआ। जिले के चताढ़ी गांव में आग से भाई व बहन झुलस गए। झुलसे नवीन कुमार व उसकी बहन अंशिका कुमारी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। हि.प्र.

वाहन दुर्घटना में दो लोग घायल

भभुआ। जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र के टेकारीकला गांव के दो लोग वाहन दुर्घटना में घायल हो गए। घायल बाढ़ू चौधरी व टेकारी के आफताब आलम का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। हि.प्र.

बाइक से गिरकर दो लोग हुए जख्मी

भभुआ। जिले के भभुआ व सोनहन थाना क्षेत्र में बाइक से गिरकर दो लोग घायल हो गए। घायलों में अखलासपुर के नीतीश कुमार व जागेबरांव के मंटू राम शामिल हैं, जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। हि.प्र.

घायल महिला का हुआ इलाज

भभुआ। जिले के कुदरा में बाइक से गिरकर एक महिला जख्मी हो गई। घायल लक्ष्मी देवी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। हि.प्र.

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें