Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsFormer Bhbua Bar Association President Kanhaiya Singh Passes Away at 75
जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष का निधन

जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष का निधन

संक्षेप:

भभुआ के पूर्व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कन्हैया सिंह का निधन गुरुवार सुबह हुआ। वे 75 वर्ष के थे और उनकी तबीयत काफी समय से खराब थी। उनके निधन की सूचना पर कई वकील उनके घर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। वे भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके थे।

Jan 01, 2026 08:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

भभुआ। जिला अधिवक्ता संघ भभुआ के 75 वर्षीय पूर्व अध्यक्ष कन्हैया सिंह का गुरुवार की अहले सुबह निधन हो गया। वह कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव के मूल निवासी थे। लेकिन, भभुआ शहर के वार्ड 12 में रहते थे। उनकी काफी दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। वह भाजपा के भी जिलाध्यक्ष रहे चुके हैं। पूर्व अध्यक्ष के निधन की खबर सुनते ही वकील श्रीकांत पाण्डेय, मंटु पाण्डेय, कमल नारायण सिंह, रवि शंकर पाण्डेय, आदित्य सिंह, अरुण श्रीवास्तव, राम सिघासन सिंह, संतोष पाण्डेय, निर्मल कुमार, गिरीश श्रीवास्तव आदि उनके घर पहुंचे और अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हि.प्र. शहर में आज - भभुआ के जगजीवन स्टेडियम में विजन क्रिकेट क्लब और विजन क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच होगा, समय- 10:00 बजे सुबह से - मोहनियां के महाराणा प्रताप कॉलेज स्टेडियम में मोहनियां के विनर क्रिकेट क्लब और साईं भारती क्रिकेट क्लब के बीच मैच, समय- 10:00 बजे सुबह से शराब के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार रामपुर। बेलांव थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव से देसी शराब के साथ पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष चंद्र प्रभा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित विनय राम बेलांव थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव निवासी लक्ष्मण राम का पुत्र है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह शराब बेचने का काम करता है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने उसके घर पर जब छापेमारी की तो देसी महुआ शराब मिली। मौके से विनय को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। चोरी के दोनों आरोपितों को भिजवाया जेल भभुआ। सारंगपुर के पास मैरेज लॉन से चोरी मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपितों को पुलिस ने जेल भिजवा दिया। इस मामले में थाना में दर्ज प्राथमिकी में भभुआ शहर के वार्ड एक निवासी अजीत पटेल ने बताया कि 29 दिसंबर 2025 को उसके मैरेज लॉन से टीवी व गैस सिलेंडर की चोरी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज में दो लोगों का चेहरा कैद हुआ था, जिनकी पहचान सहारनपुर निवासी सीसीटीवी में रिकॉर्ड के बाद उसे देखा गया और पास के गांव सहारनपुर में लोगों को पहचान अखलासपुर निवासी अरबाज आलम और ऋषि कुमार के रूप में हुई थी। पुलिस ने दोनों की मेडिकल जांच कराकर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हि.प्र.