Bhabua News: बेलांव थाना में वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को सेल गठित
Bhabua News: एसपी के निर्देश पर सीनियर सिटीजन एसोसिएशन की हुई आमसभा थानाध्यक्ष को सेल का अध्यक्ष व नौ वरिष्ठ नागरिक सदस्य बनाए गए

Bhabua News: एसपी के निर्देश पर सीनियर सिटीजन एसोसिएशन की हुई आमसभा थानाध्यक्ष को सेल का अध्यक्ष व नौ वरिष्ठ नागरिक सदस्य बनाए गए (पेज तीन) रामपुर, एक संवाददाता। वरिष्ठ नागरिकों को त्वरित न्याय एवं सुरक्षा उपलब्ध कराने को लेकर शुक्रवार को बेलांव थाना में सेल का गठन किया गया।
सामाजिक सभा
एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर बेलांव थाना परिसर में सीनियर सिटीजन एसोसिएशन की आमसभा आयोजित हुई। अध्यक्षता बेलांव थानाध्यक्ष परमहंश कुमार ने की। थानाधिकारी परमहंश कुमार ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की सेवा और सुरक्षा पुलिस की जिम्मेदारी है। बुजुर्ग बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं पुलिस के समक्ष रखें। उनकी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर सम्मानपूर्वक समाधान किया जाएगा।
कानूनी पहल
राष्ट्रीय महासचिव रामायण पांडेय ‘एलौन’ ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को स्थानीय स्तर पर त्वरित न्याय दिलाने के लिए वर्ष 2007 में फरीदाबाद के तत्कालीन एसपी अशोक मित्तल द्वारा थानों में दो पुलिस अधिकारियों एवं नौ वरिष्ठ नागरिकों की 11 सदस्यीय सीनियर सिटीजन सेल गठित करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी।
बुजुर्गों के हित में पहल
उन्होंने बताया कि रोहतास के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक विकास वैभव द्वारा वर्ष 2010 में यह व्यवस्था शुरू की गयी। अब कैमूर जिले में भी एसपी के निर्देश पर इसकी शुरुआत कर बुजुर्गों के हित में पहल की गई है। नवगठित सीनियर सिटीजन सेल में थानाध्यक्ष परमहंश कुमार को अध्यक्ष और नौ वरिष्ठ नागरिक सदस्य बनाये गए। मौके पर ददन द्विवेदी, विमल पाण्डेय, सच्चितानंद सिंह उर्फ बिहारी जी, सूर्यवंश तिवारी, शिवमूरत सिंह, शैलेश पांडेय, रामप्रसाद प्रजापति, शत्रुध्न सिंह आदि थे। फोटो- 2 अक्टूबर भभुआ- 15 कैप्शन- बेलांव थाने में शुक्रवार को नेशनल सीनियर सिटीजन की आमसभा में भाग लेते अधिकारी व वरिष्ठ नागरिक।


