Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsFlooding Concerns in Rampur Businesses Threatened by Stagnant Water
नाली की उड़ाही नहीं करने से दुकानदारों की बढ़ी चिंता

नाली की उड़ाही नहीं करने से दुकानदारों की बढ़ी चिंता

संक्षेप:

रामपुर में बेलांव के मुख्य बाजार की नालियां जाम हो गई हैं, जिससे जलनिकासी अवरुद्ध हो गई है। बारिश के दौरान दुकानों में पानी घुसने से कपड़ा, दवा और खाद्यान्न का नुकसान हो रहा है। दुकानदार चिंतित हैं क्योंकि पिछले वर्ष भी ऐसा हुआ था। नालियों की सफाई न होने से समस्या बढ़ रही है।

Feb 02, 2026 08:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

कभी-कभी उमड़-घुमड़ रहे बादल से बारिश की जता रहे हैं आशंका पानी में डूबकर नष्ट हो जाते हैं कपड़ा, दवा, खाद्यान्न, किराना सामग्री रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के मुख्य बाजार बेलांव की नालियां जाम पड़ी हैं। इसकी उड़ाही नहीं की जा रही है, जिससे जलनिकासी अवरूद्ध है। बरसात के दिनों में जब भी बारिश हुई है, नाली का गंदा पानी ओवरफ्लो कर रास्ते व दुकान के आसपास तक पहुंचा है। पिछली बार तो दुकान में भी पानी घुस गया था। सोमवार को आसमान में बादल उमड़-घुमड़ रहा था। इसके पहले भी ऐसा हुआ। इससे दुकानदार चिंतित होने लगे हैं। जब दुकानदारों की दुकान में पानी घुसता है तब कपड़ा, दवा, खाद्यान्न, किराना सामग्री भींगकर नष्ट हो जाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मोबाइल दुकानदार राजू अंसारी, बर्तन आभूषण व्यवसाई राजेश सेठ, कपड़ा व्यवसाई अशोक गुप्ता ने बताया कि पथ के दोनों ओर जलनिकासी के लिए बनी नाले की उड़ाही नहीं कराई जा रही है। पिछले वर्ष जब बारिश हुई थी, तब नाले का पानी ओवरफ्लो कर रेडीमेड, बर्तन, दवाखाना, खाद्यान्न पदार्थ की दुकानों में जमा हो गया था, जिससे उनके समान नष्ट हो गए थे। हर दिन कुछ देर के लिए आसमान में बादल दिख जा रहा है। दिन में तो हमलोग कोशिश करके समान बचाते हैं, लेकिन रात में बारिश हो गई तो दिक्कत बढ़ जाएगी।