श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में उमड़ा श्रश्रद्धालु

Feb 06, 2026 08:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

(पेज चार) नकली खाद्य पदार्थों की बिक्री से उपभोक्ता त्रस्तनकली खाद्य पदार्थों की बिक्री से उपभोक्ता त्रस्तनकली खाद्य पदार्थों की बिक्री से उपभोक्ता त्रस्त

श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में उमड़ा श्रश्रद्धालु

(पेज चार) भगवानपुर। प्रखंड की जैतपुर कला पंचायत के खडिहां गांव स्थित श्रीश्री राधा गिरधारी मंदिर में सात फरवरी तक चलने वाले श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में शुक्रवार को श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रीवृंदावन चंद्र दास गोस्वामी जी महाराज की कथा सुनने के लिए आसपास के दर्जनों गांव के श्रद्धालु पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई बड़ी सेवा नहीं होती है। इसलिए आपलोग पीड़ितों की मदद करें। भूखा को भोजन व प्यासे को पानी पिलाने का काम करें। आयोजक रमेश कुमार सिंह व सूर्य नारायण यादव ने बताया कि इस महोत्सव के दौरान लंगर में प्रसाद वितरण का प्रबंध किया गया है।

मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रवचन सुनने के लिए आसपास के पंचायत के दर्जनों गांव के श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। गंगापुर आंगनबाड़ी का शौचालय बना अनुपयोगी रामपुर। आईसीडीएस के निर्देश पर गंगापुर में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किया जा रहा है, जहां बच्चे केंद्र पर नियमित आ रहे हैं। इस केंद्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए विभाग द्वारा भवन के साथ-साथ शौचालय भी बनवाया गया है। लेकिन, शौचालय बदहाल हो गया है। अब यह उपयोग करने लायक नहीं रह गया है। इससे बच्चों, सेविका व सहायिका को परेशानी होती है। जरूरत पड़ने पर उन्हें घर जाना पड़ता है। वैवाहिक कार्यक्रम को ले बाजार में बढ़ी भीड़ भगवानपुर। प्रखंड क्षेत्र में वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। इसको लेकर बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ गई है। सुबह-शाम बारात और तिलक में जानेवाले वाहनों की संख्या भी ज्यादा दिख रही है। कुछ बाराती और तिलकहरू भगवानपुर बाजार में रूककर चाय-पान भी खा-पी रहे हैं। बाजार से होकर रिश्तेदारों की आवाजाही शुरू हो गई है। इन कारणों से बाजार में भीड़ बढ़ गई है। नकली खाद्य पदार्थों की बिक्री से उपभोक्ता त्रस्त भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न बाजारों की किराना दुकानों पर नकली खाद्य पदार्थों की बिक्री से उपभोक्ता त्रस्त हैं। उपभोक्ता गुंजन कुमार और रमेश कुमार का कहना है कि खाद्य तेल, आटा, मैदा, मसाला, सत्तू, दाल, डालडा आदि में मिलावट कर बेचा जा रहा है, जिसका असर न सिर्फ उपभोक्ताओं की सेहत पर पड़ रहा है, बल्कि वह ठगी के भी शिकार हो रहे हैं। जिम्मेदार विभाग सैंपल की जांच नहीं करा रहा है। बदहाल मदरसा भवन नहीं हुआ जीर्णोंद्धार रामपुर। प्रखंड के भोरेयां गांव के बदहाल मदरसा भवन का जीर्णोंद्धार नहीं कराया जा रहा है। इस वजह से इस भवन में बच्चों का पठन-पाठन नहीं होता है। मिली जानकारी के अनुसार, उक्त भवन का निर्माण 10 साल पहले करीब एक लाख रुपए की लागत से कराया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि इस भवन के निर्माण के दौरान गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। इस वजह से कम समय में भवन बदहाल होकर अनुपयोग बन गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।