रसोई गैस चूल्हा जलाने के दौरान लगी आग, वृद्ध महिला झुलसी

Mar 01, 2026 09:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

पेज तीन की खबर पेज तीन की खबर रसोई गैस चूल्हा जलाने के दौरान लगी आग, वृद्ध महिला झुलसी झुलसी वृद्ध महिला का सदर

रसोई गैस चूल्हा जलाने के दौरान लगी आग, वृद्ध महिला झुलसी

पेज तीन की खबर रसोई गैस चूल्हा जलाने के दौरान लगी आग, वृद्ध महिला झुलसी झुलसी वृद्ध महिला का सदर अस्पताल में कराया गया इलाज भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के चैनपुर हाटा में घर में रसोई गैस चूल्हा पर माचिस जलाने के दौरान आग लगने एक वृद्ध महिला झुलस गयी। रविवार को 9 बजे सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि झुलसी महिला चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा गांव निवासी स्वर्गीय भग्गन गोसाई की 82 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी बताई जाती है। परिजनों ने बताया कि महिला के पैर में दर्द था, हमेशा गैस चूल्हे को जलाकर तापने का काम करती थी।

वही आज गैस चूल्हे पर माचिस जैसे ही जलाई चूल्हे में भयावह रूप से आग पकड़ लिया, जिसके चलते वह गंभीर रूप से झुलस गई। वही महिला का सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। बेलाव के युवक का दिल्ली में बिजली करंट से हुई मौत, युवक का शव गांव पहुंचते ही लोगों में मचा कोहराम भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के बेलांव थाना क्षेत्र के बेलाव गांव के एक युवक का दिल्ली में बिजली करंट से मौत हो गई। रविवार को युवक का शव गांव पहुंचते ही लोगों में कोहराम मच गया। रविवार को परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक की पहचान बेलांव गांव निवासी 25 वर्षीय बंटू कुमार बताया जाता है। परिजनों द्वारा कहा गया कि मंटू मजदूरी कर अपनी पत्नी और छोटे छोटे तीन बच्चे का भरण पोषण करता था। वह कमाने के लिए दिल्ली गया हुआ था। काम के दौरान ही दिल्ली में 11 हजार वोल्ट बिजली करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। उसके बाद शव जैसे ही गांव पहुंचा लोगों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पारिवारिक और आर्थिक सहायता की मांग की है। लड़की भगाने के मामले में दानापुर से दो आरोपी गिरफ्तार भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लड़की भगाने के मामले में नगर थाना पुलिस ने दानापुर से दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। रविवार को भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पकड़ाया आरोपी मोहनियां थाना क्षेत्र के दादर गांव निवासी मो. आजाद अली के पुत्र रेहान अली ,जबकि दूसरा भभुआ वार्ड 22 निवासी रौशन अली के पुत्र वारिस राय बताया जाता है। जहां लड़की भगाने के मामले में थाना पर लिखित आवेदन में शिकायत दर्ज कराई गई थी, पुलिस ने आवेदन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी को दानापुर स्टेशन से पकड़ा गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में दोनों लड़कियों को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। वही पकड़ाए दोनों आरोपी को फिलहाल थाना में हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। दीवार पेंटिंग के दौरान पेंटर गिरकर घायल,इलाज के बाद रेफर भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के चैनपुर सरकारी विद्यालय में दीवार पेंटिंग के दौरान एक पेंटर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना रविवार 3 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक घायल भभुआ थाना क्षेत्र के मीठापुर गांव निवासी लथेर बिंद बिंद के 30 वर्षीय पुत्र जवाहर बिंद बताया जाता है। सदर अस्पताल पहुंचे उसके साथियों ने बताया कि चैनपुर सरकारी विद्यालय का बाहरी दीवार ऊंचाई पर पेंटिंग कर रहा था। तभी अचानक ऊंचाई से नीचे गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसके हालात को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। होलिका दहन हमेशा खुली एवं सुरक्षित जगह पर ही करें होलिका दहन के समय पास में बालू और पानी की व्यवस्था अवश्य रखें होलिका दहन पर अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में होली पर्व के मद्देनजर होलिका दहन को सुरक्षित एवं सावधानी पूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से अग्निशमन विभाग द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला अग्निशमन पदाधिकारी अनिल कुमार वर्मा, सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी संतोष कुमार पांडेय तथा अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी सुरेंद्र राम के नेतृत्व में शहर के विभिन्न स्थानों पर स्टॉल लगाकर लोगों को अग्नि सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दी जा रही है। अभियान के दौरान प्रधान अग्निक नंदकिशोर पासवान,कृष्णा कुमार, अग्निक राहुल कुमार तथा गृह रक्षक चालक रामेश्वर सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि होलिका दहन से पूर्व स्थानीय अग्निशमन केंद्र से सुरक्षा संबंधी सुझाव अवश्य लें और दहन हमेशा खुली एवं सुरक्षित जगह पर ही करें, ताकि उड़ती चिंगारियों से आसपास के घरों या भवनों को नुकसान न पहुंचे। विभाग ने विशेष रूप से अपील की है कि घनी आबादी वाले क्षेत्रों, विद्युत तारों या ट्रांसफार्मर के नीचे होलिका दहन न किया जाए। साथ ही पेट्रोल पंप, गैस गोदाम, किरासन डिपो, ज्वलनशील पदार्थों के भंडारण स्थल, झोपड़ी, गेहूं के खेत एवं खलिहान के समीप होलिका जलाने से परहेज करें। अधिकारियों ने यह भी सलाह दी कि होलिका दहन के समय पास में बालू और पानी की व्यवस्था अवश्य रखें, ताकि किसी आकस्मिक स्थिति में तुरंत आग पर काबू पाया जा सके। किसी भी आपात स्थिति में टोल फ्री नंबर 112 या 7485805912, 7485805913 पर सूचना देने की अपील की गई है। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करेगी। विभाग के इस अभियान से लोगों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ रही हैं और सुरक्षित होली मनाने का संदेश दिया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।