Bhabua News: इंद्रा परशुराम सिंह महिला कॉलेज में वित्त शिक्षा पर कार्यक्रम
Bhabua News: इंद्रा परशुराम सिंह महिला कॉलेज में छात्राओं को वित्त, बैंकिंग, बीमा, पेंशन और निवेश के विषय में जानकारी दी गई। भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय भी बताए गए। छात्रों ने निवेश की मूल बातें और वित्तीय नियोजन पर चर्चा की।

Bhabua News: इंद्रा परशुराम सिंह महिला कॉलेज में वित्त शिक्षा पर कार्यक्रम वित्त, बैंकिंग, बीमा, पेंशन और निवेश की बुनियादी अवधारणाओं की दी जानकारी भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड ने छात्राओं को साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय बताए भभुआ, नगर संवाददाता। कुदरा के चिलबिली स्थित इंद्रा परशुराम सिंह महिला कॉलेज में शुक्रवार को वित्त शिक्षा पर कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं के बड़े समूह को जागरूक किया।
कार्यक्रम का संचालन
भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सेबी के पटना जोन के अधिकारी अमित कुमार ने छात्राओं को वित्त, बैंकिंग, बीमा, पेंशन और निवेश की बुनियादी अवधारणाओं की जानकारी दी और साइबर फ्रॉड से बचाव के टिप्स भी दिए। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के प्राचार्य संजय कुमार तिवारी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं को निवेश की आधारभूत संरचना की जानकारी के साथ की गई। प्रोजेक्टर के माध्यम से ग्राफिक्स भी दिखाए गए। आज के जीवन में हम अपनी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कैसे निवेश करें, जिसका लाभ हमें आने वाले समय मे मिले के बारे में बताया गया। सेबी के अधिकारी द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब छात्राओं ने सरल तरीके से दिया। इसकी जानकारी कॉलेज के सचिव संतोष कुमार ने दी और बताया कि छात्राओं को काफी कुछ सिखने का मौका मिला है।
वित्तीय अवधारणाओं की जानकारी
सेबी के अधिकारी ने यह जानकारी दी छात्राओं को वित्तीय नियोजन, बचत, निवेश, बीमा, पेंशन, उधार, कर बचत, पोंजी योजनाओं के खिलाफ सावधानी, शिकायत निवारण आदि जैसी अवधारणाओं की मूल बातों की जानकारी दी गई। बचत, निवेश, बजट बनाने, मुद्रास्फीति आदि की मूलभूत समझ विकसित करने का प्रयास किया गया। प्रतिभूति बाजारों की संरचना के अन्वेषण, स्टॉक एक्सचेंज, डिपॉजिटरी और नियामक निकायों की भूमिका की भी जानकारी दी गई। इन चीजों से कराया गया परिचित निवेश से जुड़े जोखिम मसलन क्रेडिट, बाजार, हेजिंग के बारे में बताया गया। निवेश प्रथाओं में उचित सावधानी, नैतिक व्यवहार और पारदर्शिता के महत्व को पहचाने और निवेशकों को उनके अधिकारों, जिम्मेदारियों, प्रकटीकरण आवश्यकताओं और विवाद समाधान तंत्रों से परिचित कराया गया। कैप्शन- कुदरा के चिलबिली स्थित इंद्रा परशुराम सिंह महिला कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम में भाग लेतीं छात्राएं।


