
लंबी दूरी तय कर आने पर भी नहीं मिली जमा पंजी
अधौरा के दीघार पंचायत के किसान जमा पंजी के लिए अंचल कार्यालय पहुंचे, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। 20 किमी. की यात्रा के बाद भी पंजी नहीं मिली। अधिकारियों ने वादा किया कि अगले दिन पंजी दी जाएगी, लेकिन...
अधौरा। प्रखंड की दीघार पंचायत से अंचल कार्यालय में आए किसानों रमुन यादव, केशरी यादव, त्रिवेणी सिंह आदि को जमा पंजी नहीं मिल सकी। ऐसे में उन्हें गांव लौट जाना पड़ा। उक्त किसान 20 किमी. की दूरी तय कर अधौरा पहुंचे थे। उक्त किसानों ने बताया कि भूमि की जमा पंजी वितरण करने के लिए विकास मित्र उनके गांव में गया था। लेकिन, तब हमलोग अपने घर पर नहीं थे। जब इसकी जानकारी उन्हें मिली तो वह पहाड़-जंगल को लांघकर अंचल कार्यालय में आए। हल्का कर्मचारी हरिश जी मिले और जमा पंजी की मांग की गई। उन्होंने बताया कि आज नहीं देंगे।

विकास मित्र से क्यों नहीं लिए। अब शुक्रवार को जमा पंजी देंगे। किसानों का कहना था कि किसान दौड़ते-दौड़ते परेशान हैं। लेकिन, उनके दर्द को अधिकारी व कर्मी नहीं समझ पाते हैं। इस संबंध में सीओ मोहम्मद जमशेद से पूछने पर बताया कि उक्त किसानों को कल जमा पंजी दिलवा देंगे। शराब के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार रामपुर। बेलांव थाने की पुलिस ने शराब के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित जितेंद्र पासवान बेलांव थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव निवासी भजन पासवान का बेटा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि जितेंद्र शराब बेचने का कारोबार करता है। इस सूचना की पुष्टि कराने पर छापेमारी की गई तो उसके पास से शराब मिली। उसके खिलाफ केस कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मौसम में उतार-चढ़ाव से बढ़ने लगी परेशानी भगवानपुर। प्रखंड क्षेत्र में मौसम के उतार-चढ़ाव से आमजनों की परेशानी बढ़ने लगी है। मंगलवार व बुधवार को तीखी धूप निकली। इससे पहले बारिश हुई थी। कभी बादल भी रह रहा है। ऐसे मौसम से लोग समन्वय स्थापित नहीं कर पा रहे हैं, जिससे लोगों की तबीयत खराब होने की आशंका जताई जा रही है। तीखी धूप में किसानों को धान की सोहनी कराने में भी परेशानी हो रही है। इसके पहले मौसम ठीक था। लोहदी धरती माता मंदिर में सुरक्षा नहीं भगवानपुर। अधौरा प्रखंड के लोहदी की धरती माता मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा की व्यवस्था नहीं है। मंदिर के आसपास नशेड़ियों का भी जमावड़ा होता है, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंदिर में दर्शन करने के बाद थोड़ी देर चबूतरे पर बैठकर श्रद्धालु विश्राम करते हैं। लेकिन, इस बीच जंगल की ओर से शराब के नशे में झूमते हुए शराबी आते हैं और अनाप-सनाप बकने लगते हैं। शराब विक्रेता और शराबी को किया गिरफ्तार चांद। स्थानीय थाने की पुलिस ने शराब विक्रेता और शराबी को गिरफ्तार किया है। चांद थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी रामचंद्र केशरी के बेटे अनिल केशरी को 27 लीटर ब्लू लाइम देसी शराब परिवहन करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया। उधर, पुलिस ने नशे की हालत में सोनहन थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी रामपरसन बिंद के बेटे छोटेलाल बिंद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


