
अधौरा में कृषक वैज्ञानिक मिलन समारोह मनाया गया
पेज चार की एक नजर खबरपेज चार की एक नजर खबर अधौरा में कृषक वैज्ञानिक मिलन समारोह मनाया गया अधौरा,एक संवाददाता। कृषि विज्ञा
पेज चार की एक नजर खबर अधौरा में कृषक वैज्ञानिक मिलन समारोह मनाया गया अधौरा,एक संवाददाता। कृषि विज्ञान केन्द्र कैमूर अधौरा में कृषक वैज्ञानिक मिलन समारोह मनाया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम 23 व 24 अगस्त को आयोजित हुआ। आत्मा द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडो से 30 किसानो को चयन कर अधौरा भेजा गया। केन्द्र के वैज्ञानिक अमित कुमार सिंह द्वारा खरीफ फसल धान, मोटा अनाज, मक्का, दलहन, तिलहन पर दो दिनों में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। किसानो द्वारा पूछे गये खेती से सम्बंधित समस्याओ का भी वैज्ञानिक अमित सिंह द्वारा निराकरण किया गया। कीड़ा,बीमारी का पहचान निदान वैज्ञानिक नीरज कुमार चौधरी के द्वारा किया गया।

यह 30 किसान ट्रेनिंग के उपरांत अन्य किसानो को जानकारी देकर लाभानवित करेंगे। फोटो-24 अगस्त भभुआ-14 कैप्शन-कृषि विज्ञान केन्द्र अधौरा में आयोजित कृषक वैज्ञानिक मिलन समारोह में किसान मां दुर्गा की प्रतिमा का निर्माण शुरू भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय के चतुर्भुजी नाथ चौक, सहित अन्य पूजा समिति द्वारा दुर्गा पूजा को लेकर मां दुर्गा की प्रतिमा का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रतिमा निर्माण करने वाले कलाकारों द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा के अलावा कई देवी देवताओं की प्रतिमा का चिकनी मिट्टी और पुआल से निर्माण किया जा रहा है। ए.स. मुंडेश्वरी धाम के हनुमान मंदिर चौक पर जलजमाव से परेशानी भगवानपुर। प्रखंड के मुंडेश्वरी धाम स्थित हनुमान जी मंदिर से भगवानपुर जाने वाली सड़क चौक पर बारिस के पानी के निकासी के लिए नाला निर्माण कार्य नहीं हुआ है। जिसके कारण जलजमाव होने से श्रद्धालुओं को आने जाने में परेशानी हो रही है। श्रद्धालुओं का कहना है कि धार्मिक न्यास समिति की दान की राशि से चौक पर नाला निर्माण कार्य कर इस समस्या का समाधान किया जा सकता है। ए.स. राजस्व महाअभियान के कैंप में नहीं पहुंच रहे सभी किसान भगवानपुर। प्रखंड के सभी पंचायत में 16 से 20 अगस्त तक चलाई जा रही राजस्व महा अभियान के गांव-गांव आयोजित हो रहे कैंप में उचित सूचना के अभाव में सभी किसान नहीं पहुंच रहे हैं। जिससे उन्हें प्रपत्र नहीं प्राप्त हो रहा है। बताया जाता है कि महा अभियान के लिए बनाए गए टीम के सभी सदस्य कैंप में नहीं आ रहे हैं। जिससे राजस्व महा अभियान के कैंप आयोजन कर पत्रक वितरण का कोरम पूरा किया जा रहा है। ए.स. भगवानपुर मुंडेश्वरी नहर पथ के झाड़ियों की छंटाई नहीं भगवानपुर। प्रखंड के भगवानपुर मुंडेश्वरी नहर पथ पर वन विभाग के लगे पेड़ों की झाडियां की छटाई नहीं हो रही है। जिससे मुंडेश्वरी धाम में दर्शन के लिए आने जाने वाले कई प्रदेशों के श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। सबसे अधिक परेशानी बाइक चलाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही है, जो मुंडेश्वरी धाम में दर्शन के लिए आते जाते हैं। श्रद्धालुओं का कहना है की बरसात के मौसम में नहर पथ पर वन विभाग के लगे पेड़ों के आसपास अनावश्यक झाड़ियां फैल गई है। जिससे सड़क सकरा हो गया है। आमने-सामने से आ रहे हैं वाहन दूर से नहीं नजर आ रहे हैं। जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में दिक्कत हो रही है। ए.स. सभी पंचायत के लिए राजस्व कर्मचारी की खल रही कमी भगवानपुर। प्रखंड में सभी नव पंचायत के लिए राजस्व कर्मचारी नहीं है। अंचल कार्यालय तीन राजस्व कर्मचारी के सहारे चल रहा है। ऐसे में प्रखंड में चलाए जा रहे राजस्व महा अभियान कैंप के दौरान उनकी कमी काफी खल रही है। किसानों का कहना है कि राजस्व कर्मचारी की कमी के कारण 2 से 3 पंचायत का प्रभार मिला हुआ है। जिससे वह सभी पंचायत में राजस्व महा अभियान कैंप के दौरान पत्रक वितरण में नहीं भाग ले रहे हैं। ए.स. इको पार्क बनने से मुंडेश्वरी में लग रही भीड़ भगवानपुर। प्रखंड के मुंडेश्वरी धाम में वन विभाग के इको पार्क बन जाने के बाद अब सालों भर लोगों की भीड़ लग रही है। पहले नवरात्र और श्रावणी मेला के दौरान ही भीड़ लगती थी। धाम के दुकानदारों ने बताया कि इको पार्क में घूमने के लिए मुंडेश्वरी धाम में प्रत्येक रविवार को शहरो से लोग आ रहे हैं। इससे बाजार में दुकानदारों को भी लाभ हो रहा है। श्रद्धालु दर्शन के बाद पार्क में घंटो समय बिता रहे हैं। इससे मुंडेश्वरी धाम भी गुलजार लग रहा है। ए.स. विधानसभा चुनाव की बढ़ी चर्चा भगवानपुर। प्रखंड में विभिन्न दलों से चुनाव लड़ने वाले भावी प्रत्याशियों की चहल कदमी बढ़ गई। गांव में नेताओं और उनके समर्थकों का काफिला नजर आने लगा है। कई नेता अपने-अपने दल में अपना टिकट मिलने का दवा ठोक रहे हैं। इस बीच मतदाताओं में भी इस बात की चर्चा जोर पकड़ रही है कि किसे टिकट किस पार्टी की मिलेगी। अभी यह समझ में नहीं आ रहा है। जो नेता जब अपने-अपने दल का टिकट लेकर मैदान में आएंगे। तब ही कहा जाएगा की कौन सा नेता किस पार्टी का प्रत्याशी होगा। ए.स.

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


