Bhabua News: पढ़ौती में नहर के लिंक बाहा पर जमाया अवैध कब्जा
Bhabua News: अतिक्रमण किए जाने के कारण एक सौ एकड़ भूमि की सिंचाई प्रभावित हो रही है। किसानों ने कार्यपालक अभियंता से मापी करने की गुहार लगाई थी। लिंक बाहा के अवरोध से सिंचाई की समस्या खड़ी हो गई है। किसान गुड्डू मिश्र तथा अन्य ने इस समस्या के समाधान हेतु आवेदन दिया था।

Bhabua News: अतिक्रमण किए जाने के कारण एक सौ एकड़ भूमि की सिंचाई हो रही है प्रभावित किसानों ने कार्यपालक अभियंता को आवेदन देकर मापी कराने की लगाई थी गुहार (पेज चार) भगवानपुर, एक संवादाता।
समस्या का स्रोत
प्रखंड के पढ़ौती गांव में सोन नहर के लिंक बाहा पर अतिक्रमण किए जाने से करीब 100 एकड़ भूमि की सिंचाई प्रभावित हो रही है, जिससे किसानों को इस खरीफ मौसम में सिंचाई के लिए पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए किसानों द्वारा 7 जुलाई 2021 को सोन उच्चस्तरीय नहर के कार्यपालक अभियंता को आवेदन दिया गया था, जिसमें सोन उच्चस्तरीय नहर के 16 आरडी से होकर निकले लिंक वाहा को अतिक्रमण कर अवरुद्ध करने से सिंचाई बाधित होने की शिकायत की गई थी। लेकिन, अतिक्रमण हटाने की दिशा में पहल नहीं की जा सकी।
किसानों की शिकायतें
तब किसान गुड्डू मिश्र, पप्पू कुमार, अमन मिश्र द्वारा कहा गया था कि सोन नहर के 16 आरडी से होकर वर्ष 1990 में लिंक बाहा का निर्माण कराया गया था, जिससे करीब एक सौ एकड़ भूमि की सिंचाई की जाती थी। इस बाहा के पानी से 50 किसान लाभान्वित होते थे। उसके बाद वर्ष 2006 में पंचायत द्वारा मनरेगा योजना से नहर के उसी लिंक बाहा की मरम्मत कराई गई थी। किसान चंद्रमणि मिश्रा, राजेंद्र पाल, कमल बिहारी सिंह का कहना है कि बाहा का अतिक्रमण कर अवरुद्ध करने से सिंचाई नहीं हो रही है। सिंचाई के लिए दूसरा बाहा भी नहीं है। इस कारण उनकी परेशानी बढ़ गई है। किसानों ने नहर के लिंक बाहा की मापी कराकर उसे अतिक्रमण से मुक्त कराने की गुहार लगाई है।


