Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsFarmers Demand Action Against Officials for Abuse and Violence in Land Acquisition Issues
भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों ने की बैठक

भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों ने की बैठक

संक्षेप:

किसानों पर लाठी चलाने एवं गाली देने वाले अफस पर कार्रवाई की मांग किसानों पर लाठी चलाने एवं गाली देने वाले अफस पर कार्रवाई की मांग

Sep 13, 2025 08:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

किसानों पर लाठी चलाने एवं गाली देने वाले अफस पर कार्रवाई की मांग चैनपुर, एक संवाददाता। किसान संघर्ष मोर्चा की बैठक शनिवार को जगरिया में हुई, जिसमें एक्सप्रेस-वे निर्माण में अधिग्रहित भूमि के रैयतों ने भाग लिया। अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष विमलेश पांडेय व संचालन भारतीय किसान यूनियन के महासचवि पशुपति नाथ सिंह ने किया। बैठक में किसानों के बीच भूमि अधिग्रहण में मुआवजा मिलने में हो रही परेशानी पर चर्चा की गई। किसानों की लहलहाती धान की फसल रौंदने पर कैमूर प्रशासन की आलोचना की गई। बैठक के माध्यम से किसानों पर लाठी चलाने और गाली देनेवाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अभिमन्यु सिंह ने ने कहा किसानों की अधिग्रहित भूमि के मुआवजा का भुगतान एक महीने में किया जाए। अनिल सिंह सचिव ने कहा कि बहुत किसानों का मुआवजा दोगुना नहीं हुआ है। उन्होंने ने कहा कि एनएचएआई एवं कैमूर प्रशासन द्वारा किसानों की फसल रौंदकर कब्जा किया गया है। कैमूर प्रशासन एवं एनएचएआई से नुकसान फसल का मुआवजा देने की मांग की। बैठक में रविशंकर सिंह, टुनटुन सिंह, गज्जन सिंह, अनुपम पाण्डेय, अरविंद सिंह, चंद्रजीत यादव, ठाकुर प्रसाद गोंड, अलख साह, सत्येंद्र कुमार आदि वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। सोमवार को किसान संघर्ष मोर्चा जिलाधिकारी को पारित प्रस्ताव की प्रति सौंपेगा। बैठक में वक्की सिंह, ददन सिंह, अमित रंजन सिंह, रोहित कुमार, रामश्रय राम, राकेश पाण्डेय, छोटेलाल आदि थे।