मुआवजा भुगतान में देरी से किसान चिंतित

Mar 07, 2026 08:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

रामपुर में भारत माला परियोजना के तहत एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा किसानों को समय पर नहीं मिल रहा है। किसानों ने 5-7 महीने पहले कागजात जमा किए थे, लेकिन अभी तक ज्यादातर को मुआवजा नहीं मिला। इसके अलावा, भगवानपुर में पेयजल समस्या और बेलाव बाजार में वाहन खड़ा करने की समस्या भी है।

मुआवजा भुगतान में देरी से किसान चिंतित

रामपुर। भारत माला परियोजना के तहत एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा देर से मिलने से किसान चिंतित दिखने लगे हैं। किसान अनिल सिंह व बिजेंद्र पांडेय ने बताया कि किसानों ने 5-7 माह पहले जिला भू-अर्जन कार्यालय में कागजात जमा किया था। इनमें से ज्यादा किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। अंचल कार्यालय से पिछले माह किसानों का हस्ताक्षर भी लिया गया। कार्यालय भवन निर्माण योजना की जांच हो भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित खिरी मौजा में निर्माणाधीन प्रखंड और अंचल कार्यालय भवन के निर्माण कार्य की भौतिक जांच करने की मांग लोगों द्वारा की गई है। राजेश कुमार व शत्रुध्न प्रसाद ने कहा कि योजना की पदाधिकारी और अभियंता द्वारा जांच नहीं करने से इसकी गुणवत्ता में कमी आ सकती है।

पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने भी कहा कि प्राक्कलन के अनुसार काम कराने के लिए जांच जरूरी है। वाहन खड़ा करने से कारोबार प्रभावित रामपुर। बेलाव बाजार में वाहन स्टैंड नहीं है। ऐसे में भाड़े पर वाहन चलाने वाले चालक अपनी गाड़ी को दुकान के आगे या आसपास खड़ी कर दे रहे हैं। इससे ग्राहकों को दुकान तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। इसका असर उनके कारोबार पर पड़ रहा है। दुकानदारों ने बताया कि वाहन हटाने को लेकर चालकों से बहस हो जाती है। दुकानदारों ने अंचल व पुलिस प्रशासन से ऐसे वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है। भगवानपुर सीएलएफ में पेयजल की समस्या बढ़ी भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित स्किल डेवलपमेंट भवन में स्थित जीविका परियोजना के सीएलएफ कार्यालय में पेयजल की समस्या बढ़ने लगी है। बताया गया है कि समरसेबल पंप का स्टार्टर खराब हो गया है। इस वजह से मोटर नहीं चल रहा है, जिससे पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। बताया जाता है कि बिजली आपूर्ति के लिए भवन में वायरिंग के पैसे अभी विभाग से मंजूर नहीं होने से यह समस्या बढ़ गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।