Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsFarmers Attend Live Telecast of PM Modi s Address on Farmer Welfare and Natural Farming Techniques
केविके में किसानों को प्रधानमंत्री का संबोधन सुनाया गया

केविके में किसानों को प्रधानमंत्री का संबोधन सुनाया गया

संक्षेप:

कृषि विज्ञान केंद्र अधौरा में लगभग 300 किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनने पहुंचे। इस अवसर पर तिलहन फसलों, खाद प्रबंधन, कीट प्रबंधन और सिंचाई प्रबंधन पर वैज्ञानिकों ने जानकारी दी। डॉ. राहुल कुमार और डॉ. मनीष कुमार ने प्राकृतिक खेती के बारे में भी किसानों को बताया।

Nov 19, 2025 08:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में लाइव टेलीकास्ट देखने पहुंचे थे किसान वैज्ञानिक ने तिलहन फसल, खाद, कीट, सिंचाई प्रबंधन की दी जानकारी (पेज चार) अधौरा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय अधौरा के कृषि विज्ञान केंद्र में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान सम्मान निधि की राशि हस्तानांतरण करने और दक्षिण भारत प्राकृतिक खेती समिट- 2025 के उद्घाटन तथा संबोधन को किसानों को सुनाया गया। लाइव टेलीकास्ट देखने के लिए करीब 300 महिला-पुरुष किसान केविके में पहुंचे थे। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अमित कुमार सिंह, राहुल कुमार, मनीष कुमार एवं अन्य वैज्ञानिक के साथ वनवासी सेवा केंद्र के सचिव अवधेश शर्मा जी और पूर्व जिला परिषद सदस्य डोमा खरवार, जनप्रतिनिधि, आत्मा के कर्मी भी प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रधानमंत्री का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद कृषि वैज्ञानिक अमित कुमार सिंह द्वारा तिलहन फसल पर विस्तृत जानकारी किसानों को दी गई। खाद प्रबंधन, कीट-रोग व्याधि प्रबंधन, खरपतवार प्रबंधन, सिंचाई प्रबंधन सहित खेती की नवीनतम तकनीक की जानकारी किसानों को दी गई। डॉ. राहुल कुमार एवं डॉ. मनीष कुमार द्वारा प्राकृतिक खेती पर किसानों को जानकारी दी गई। वनवासी सेवा केंद्र के सचिव द्वारा कार्यक्रम का महत्व को बताते हुए किसानो को संबोधित एवं मार्गदर्शन किया गया। फोटो- 19 नवंबर भभुआ- 11 कैप्शन- अधौरा कृषि विज्ञान केंद्र में बुधवार को प्रधानमंत्री का संबोधन सुनते महिला-पुरुष किसान।