Bhabua News: महिला फुटबॉल सुपर लीग का फाइनल मैच आज

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

Bhabua News: जगजीवन स्टेडियम में शुक्रवार को महिला फुटबॉल सुपर लीग का फाइनल मैच और पुरुष फुटबॉल सुपर लीग-16 का उद्घाटन होगा। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 2:30 बजे से होगा। इस आयोजन के जरिए जिले में फुटबॉल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Bhabua News: महिला फुटबॉल सुपर लीग का फाइनल मैच आज

Bhabua News: जगजीवन स्टेडियम में दो रोमांचक मुकाबले, मंत्री जामा खां करेंगे उद्घाटन पुरुष सुपर लीग-16 का होगा आगाज, भव्य समारोह का किया जाएगा आयोजन (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जिला फुटबॉल संघ कैमूर द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग चैम्पियनशिप 2026 के तहत शुक्रवार को शहर के जगजीवन स्टेडियम में जिला स्तरीय महिला फुटबॉल सुपर लीग का फाइनल मैच व पुरुष फुटबॉल सुपर लीग-16 का उद्घाटन होगा।

कार्यक्रम का समय

कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। महिला सुपर लीग के फाइनल में रामगढ़ के सहुका ब्राइट कैरियर पब्लिक महिला फुटबॉल क्लब और महिला फुटबॉल क्लब कुदरा की टीम आमने-सामने होगा। पुरुष वर्ग में ब्राइट कैरियर पब्लिक फुटबॉल क्लब, सहूका रामगढ़ का मुकाबला नेशनल ब्वाय फुटबॉल एकेडमी भभुआ से होगा। जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह ने कहा कि जिले में फुटबॉल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से लीग का सफल आयोजन किया जा रहा है। उपाध्यक्ष बिरजू सिंह पटेल ने बताया कि इस प्रतियोगिता से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। सचिव एवं आयोजनकर्ता निर्मल सिंह ने कहा कि महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए संघ लगातार प्रयासरत है। पुरुष सुपर लीग-16 का उद्घाटन बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जामा खां करेंगे। कोषाध्यक्ष अरविन्द चौबे, संयोजक शौकत अली गद्दी तथा खेल मीडिया प्रभारी डॉ. तुलसी प्रसाद सिंह ने भी आयोजन की सभी तैयारियां पूरी होने की जानकारी देते हुए जिलेवासियों से बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचने की अपील की है। फोटो- 10 सितंबर भभुआ- 8 कैप्शन- भभुआ शहर के जगजीवन स्टेडियम में आयोजित होने वाले महिला सुपर लीग के मुख्य मुकाबला में शामिल होने के लिए तैयार महिला टीम।

सामान्य प्रश्न

✦महिला फुटबॉल सुपर लीग का फाइनल मैच कब होगा?−
महिला फुटबॉल सुपर लीग का फाइनल मैच शुक्रवार को होगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsभभुआBhabua News: महिला फुटबॉल सुपर लीग का फाइनल मैच आज