
महासंग्राम फुटबॉल टूर्नामेंट में भभुआ ने नसेज को 2-1 से हराया
भभुआ में आयोजित अखलासपुर महासंग्राम फुटबॉल टूर्नामेंट में ठंड के बावजूद खिलाड़ी जोश में दिखे। भभुआ और नसेज के बीच मुकाबले में भभुआ ने 2-1 से जीत हासिल की। प्रत्येक गोल पर 500 रुपये का पुरस्कार दिया गया, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा। अगले मैच में गोड़हन और रूपपुर की टीमें आमने-सामने होंगी।
कड़ाके की ठंड में जोश से भरे दिखे खिलाड़ी, मैच देखते रहे दर्शक प्रत्येक गोल पर 500 रुपये का पुरस्कार, खेल भावना को मिला बढ़ावा (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। श्रीमती उदासी देवी प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित अखलासपुर महासंग्राम फुटबॉल टूर्नामेंट मंगलवार को भी जारी रही। मंगलवार को भभुआ और नसेज के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें भभुआ की टीम ने बाजी मारी। उद्घाटन मुख्य अतिथि कुंज मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक पीयूष कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक प्रदर्शन किया। भभुआ की ओर से जर्सी नंबर 17 के स्टार खिलाड़ी दिलशाद ने गोलपोस्ट में बॉल डाल अपनी टीम को बढ़त दिलाई।
नसेज टीम की ओर से जर्सी नंबर 8 के विकास पासवान ने विपक्ष में गोल कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। हाफ टाइम तक स्कोर 1-1 रहा और मैच में जबरदस्त रोमांच बना रहा, जबकि मुकाबले के अंत में 2-1 से मैच को जीत लिया। टूर्नामेंट का संचालन वंशीधर कैमूरी व वरीय खिलाड़ी एवं जिला संयोजक शौकत अली गद्दी ने किया। आयोजन अखलासपुर के ग्रामीणों, पूर्व सैनिक रमेश चौरसिया द्वारा आयोजित किया गया है। बुधवार को गोड़हन व रूपपुर के बीच मुकाबला होगा। मुख्य रेफरी राजू अली और सहायक रेफरी अयूब अली, रवि प्रजापति एवं सोनू कुमार रहे। जिला फुटबॉल कोच इम्तियाज अली, डॉ. तुलसी प्रसाद सिंह, दिनेश पटेल, रमाकांत तिवारी सहित सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद रहे। खास बात यह रही कि प्रत्येक गोल करने वाले खिलाड़ी को सुनील कुमार उर्फ गुड्डू द्वारा 500 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना हो गया। खेल के दौरान अधिवक्ता रमेश निषाद, छट्ठु राम, विकास कुमार, साजिद आलम आदि थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




