आरबीएस और विजन युथ ने दर्ज की शानदार जीत
सुधांशु की घातक गेंदबाजी, अंकित का नाबाद अर्धशतक बना रोमांचक सुधांशु की घातक गेंदबाजी, अंकित का नाबाद अर्धशतक बना रोमांचक

सुधांशु की घातक गेंदबाजी, अंकित का नाबाद अर्धशतक बना रोमांचक भभुआ, नगर संवाददाता। कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित क्रिकेटर नितिश पटेल स्मृति जूनियर क्रिकेट लीग के तहत मंगलवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। भभुआ के जगजीवन स्टेडियम में आरबीएस क्रिकेट क्लब ने जहां कैमूर युथ क्रिकेट क्लब पर रनों के लिहाज से लीग की अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की, वहीं महाराणा प्रताप कॉलेज स्टेडियम मोहनियां में विजन युथ क्रिकेट क्लब ने कुदरा क्रिकेट एकेडमी को छह विकेट से पराजित कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत की। जगजीवन स्टेडियम में खेले गए 28वें मैच में आरबीएस की टीम ने निर्धारित ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 266 रन बनया।
टीम की ओर से आबिद अली ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 66 गेंदों में 114 रन बनाए। गुंजन कुमार ने 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। आशिष ने 22, रुद्र ने 18 और डी.पी. सिंह ने 11 रन का योगदान दिया। कैमूर युथ क्रिकेट क्लब की ओर से कप्तान विनीत ने दो विकेट चटकाए, जबकि शिवम, सोनू और ऋषु को एक-एक सफलता मिली। बल्लेबाजी व गेंदबाजी में आबिद का जलवा 266 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैमूर युथ क्रिकेट क्लब की टीम आरबीएस के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और मात्र 14.1 ओवर में 67 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से शिवम ने 12 और आर्यन ने 11 रन बनाए। आरबीएस की ओर से आबिद अली ने बल्लेबाजी के बाद गेंद से भी कमाल दिखाते हुए तीन विकेट झटके। डी.पी. सिंह और यथार्थ को दो-दो विकेट मिले, जबकि अमरजीत ने एक विकेट हासिल किया। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए आबिद अली को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार वरीय खिलाड़ी वसीम अली ने प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग आशिफ अहमद व अंशू आर्या ने की, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी सौरव कुमार ने निभाई। संघ के सचिव अजय कुमार सिंह, संयुक्त सचिव आजाद खान सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। मोहनियां में विजन युथ ने बजाय जीत का डंका महाराणा प्रताप कॉलेज स्टेडियम मोहनियां में खेले गए 29वें मैच में विजन युथ क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यह टीम 27.4 ओवर में 120 रन पर सिमट गई। आयुष कुमार ने 43, अभिजीत आनंद ने 21, अनिल यदुवंशी ने 15 और सनम राज ने 11 रन बनाए। विजन युथ की ओर से सुधांशु रंजन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। कप्तान वसीम अख्तर को तीन, इकबाल अहमद को दो और अंकित को एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए विजन युथ क्रिकेट क्लब ने 18.4 ओवर में चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। अंकित कुमार ने 44 गेंदों में नाबाद 71 रन की आकर्षक अर्धशतकीय पारी खेली। मनीष ने नाबाद 18 और राशिद ने 14 रन बनाए। कुदरा की ओर से सूर्यभान यादव ने तीन और सनम ने एक विकेट लिया। शानदार गेंदबाजी के लिए सुधांशु रंजन को प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी पूर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह प्रेमी ने प्रदान की। फोटो-06 जनवरी भभुआ- 14 कैप्शन- भभुआ के जगजीवन स्टेडियम में मंगलवार को क्रिकेट मैच के समापन पर ग्रुप में खिलाड़ी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


