
बज्रगृह में रखी ईवीएम की दो घेरा में की सुरक्षा व्यवस्था
संक्षेप: भभुआ के मोहनियां में चुनाव के बाद ईवीएम की सुरक्षा के लिए दो घेरा बनाए गए हैं। पहला सुरक्षा घेरा बज्रगृह के अंदर और दूसरा मुख्य द्वार पर है। सभी चार विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना शुक्रवार को होगी। सुरक्षा व्यवस्था भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार की गई है।
पहला सुरक्षा घेरा बज्रगृह के अंदर और दूसरा मतगणना केंद्र के मुख्य द्वार पर बनाया रामगढ़, मोहनियां, भभुआ, चैनपुर विस क्षेत्र के पोल ईवीएम रखी गई है बज्रगृह में (पेज तीन की लीड खबर में इनसेट या पास में) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। मोहनियां के बाजार समिति परिसर के बज्रगृह में रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की सुरक्षा दो घेरा में की गई है। मतदान संपन्न होने के बाद सभी चार विधानसभा क्षेत्रों की पोल्ड ईवीएम को कृषि उत्पादन बाजार समिति के बज्रगृह में ईवीएम रखी गई है। रामगढ़, मोहनियां, भभुआ व चैनपुर विधानसभा क्षेत्र की सभी ईवीएम में पड़े मतों की गिनती शुक्रवार को होगी।

जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पहला सुरक्षा घेरा बज्रगृह के अंदर और दूसरा घेरा बाजार समिति के मुख्य द्वार पर होगा, जहां केंद्रीय सशस्त्रबल के एक प्लाटून जवान तैनात किए गए हैं। पहला घेरा सीधे बज्रगृह की सुरक्षा का प्राथमिक दायित्व संभालेगा। बाहरी सुरक्षा घेरा की कमान बाजार समिति की सीमा पर बनेगा, जिसकी कमान मोहनियां के पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार निर्झर संभालेंगे। यहां दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। बजगृह के चारों तरफ चिन्हित स्थलों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इन दंडाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती जिला पुलिस केंद्र के पुलिस उपाधीक्षक द्वारा की गई है। उक्त सभी अफसरों की ड्यूटी बुधवार से लगा दी गई है। इनकी ड्यूटी 12 नवंबर से 14 नवंबर को मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने तक रहेगी। तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जाएगी। सभी अफसरों को ड्यूटी स्थल पर तैनात रहने का निर्देश दिया गया है। बताया गया है कि यह संपूर्ण व्यवस्था भारत निर्वाचन आयोग के निदेश के आलोक में ईवीएम की सुरक्षा और मतगणना प्रक्रिया की शुचिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




