प्रशासन के आदेश को नहीं मान रहे अतिक्रमणकारी, फिर जमाया कब्जा

Feb 08, 2026 08:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

पेज चार की बॉटम खबर पेज चार की बॉटम खबर प्रशासन के आदेश को नहीं मान रहे अतिक्रमणकारी, फिर जमाया कब्जा नगर परिषद व पुलिस

प्रशासन के आदेश को नहीं मान रहे अतिक्रमणकारी, फिर जमाया कब्जा

पेज चार की बॉटम खबर प्रशासन के आदेश को नहीं मान रहे अतिक्रमणकारी, फिर जमाया कब्जा नगर परिषद व पुलिस प्रशासन ने अभियान चलाकर सड़क व फुटपाथ से हटाया था अतिक्रमण सड़क व फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण लोगों को आने जाने में हो रही परेशानी भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। भभुआ शहर में अतिक्रमणकारी प्रशासन के आदेश को नहीं मान रहे हैं। डीएम के निर्देश पर नगर परिषद एवं पुलिस प्रशासन द्वारा कुछ दिनों पहले संयुक्त रुप से अभियान चलाकर शहर की सड़क व फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया गया था। पर अतिक्रमणकारियों ने एक बार फिर सड़क एवं फुटपाथ पर अतिक्रमण जमाना शुरू कर दिया है।

शहर में सबसे अधिक अतिक्रमण की समस्या एकता चौक से पुरब पोखरा, एकता चौक से मुंडेश्वरी सिनेमा हॉल, जयप्रकाश चौक से जिला सहकारिता कार्यालय के पास तक एवं पटेल चौक के आसपास के इलाके में है। शहर के इन पथों में अतिक्रमण का नजारा सुबह से शाम तक देखने को मिल रहा है। सड़क एवं फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। अभी कुछ ही दिन पहले नगर परिषद एवं प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से भारी संख्या में पुलिस बल के साथ अभियान चलाकर शहर की सड़क व फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराया गया था। पर अतिक्रमणकारी फिर उन्हीं स्थानों पर धीरे धीरे काबिज होने लगे हैं। पूर्व में अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रशासन द्वारा दर्जन भर ठेला जप्त कर दुकानदारो से जुर्माना भी वसूला था। लेकिन इतनी बड़ी कार्रवाई के बाद भी अतिक्रमणकारी पुन: उन्हीं स्थानों पर धीरे धीरे अपना कब्जा जमाने लगे है। पुलिसियां कार्रवाई के बीच अतिक्रमणकारियों को बार-बार शहर की सड़क पर कब्जा जमाने की चर्चा यहां लोगों में जोरों पर चल रही। शहरवासी शंकर प्रसाद, राजाराम सिंह व अरविंद प्रजापति ने कहा कि अतिक्रमणकारियों में प्रशासन का तनिक भी भय नहीं। यही कारण है कि बार-बार हटाए जाने के बाद भी अतिक्रमणकारी फिर सड़क पर कब्जा जमा ले रहे हैं। उक्त लोगों का कहना है कि नगर परिषद, पुलिस व जिला प्रशासन को अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कोई ठोस कदम उठाना होगा। सब्जी मंडी में दी गई है दुकानदारों को जगह भभुआ। जिला प्रशासन शहर की सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को हटा रहा है। क्योंकि प्रशासन सब्जी मंडी में पहले से ही दुकान लगाने के लिए जगह दिया है। ताकि दुकानदार सड़क पर दुकान व ठेला नहीं लगाए और लोगों का आवागमन निर्वाध रूप से बहाल रहे। प्रशासन द्वारा सड़क पर ठेला लगाकर सब्जी बेचने वाले दुकानदारों को कई बार सब्जी मंडी में भेजा भी गया हैं। लेकिन वे प्रशासनिक आदेश को ठेंगा दिखाकर फिर सड़क एवं फुटपाथ पर कब्जा जमाकर अपनी दुकान चला रहे हैं। शहर के सब्जी मंडी रोड में सड़क एवं फुटपाथ पर ठेला लगाकर सब्जी बेचे जाने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। सब्जी मंडी रोड में कई स्कूल, महिला एवं एसीएसटी थाना स्थित है। पुलिस को देख ठेला लेकर भाग जाते हैं दुकानदार भभुआ। सड़क पर कब्जा जमाने वाले दुकानदार पुलिस की आने की भनक लगते ही अपना ठेला लेकर मुख्य सड़क से विभिन्न वार्डों में जाने वाली गलियों की तरफ भाग जाते हैं। कुछ ऐसा ही दृश्य रविवार को देखने को मिला। पुलिस अफसर व नगर परिषद के पदाधिकारी सड़कों पर भ्रमण कर जैसे ही वैरग लौटते है, कुछ देर बाद फिर वे सड़कों पर ठेला लेकर पहुंच जाते हैं। बता दें कि शहर की सब्जी मंडी रोड व कलेक्ट्रेट पथ में सड़क एवं दोनों तरफ फुटपाथ पर खेला दुकान लगाए जाने के कारण लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। सड़कों पर दुकान लगने के कारण वाहनों का परिचालन भी प्रभावित हो रहा है और जाम की स्थिति बनी रहती है। कोट शहर की सड़क एवं फुटपाथ से अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटाया गया है। अगर फुटपाथी दुकानदार फिर सड़क एवं फुटपाथ पर अतिक्रमण कर रहे हैं तो उन्हें हटाते हुए जुर्माना वसूले जाने की कार्रवाई की जाएगी। संजय उपाध्याय, कार्यपालक पदाधिकारी, भभुआ, नगर परिषद फोटो- 08 फरवरी भभुआ-07 कैप्शन-शहर के सब्जी मण्डी रोड में ठेला लगाकर अतिक्रमण किए सब्जी बिक्रेता

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।