बिजली में खराबी आने की रोजाना 50 शिकायतें हो रहीं दर्ज
गर्मी के मौसम में भभुआ शहर में बिजली की आपूर्ति में बाधा आ रही है, जिससे रोजाना औसतन 50 शिकायतें मिल रही हैं। विद्युत कर्मी तीन शिफ्ट में काम कर रहे हैं, लेकिन फ्यूज उड़ने और फाल्ट मारने की समस्याएँ उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं।

फ्यूज उड़ने, फाल्ट मारने, डीपी बॉक्स, केबल व ट्रांसफार्मर में खराबी की शिकायत पर विद्युत कर्मी जुट जाते हैं ठीक करने में शहर के उपभोक्ताओं की शिकायत दूर करने के लिए तीन शिफ्ट में कर्मी कर रहे ड्यूटी ठीक होने तक लोगों को होती है परेशानी, सूचना पर ठीक करने में जुट जाते हैं कर्मी (पेज चार की लीड खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। गर्मी के इस मौसम में बिजली तो पर्याप्त मिल रही है, पर लोड बढ़ने की वजह से फ्यूज उड़ने, फाल्ट मारने, डीपी बॉक्स, केबल व ट्रांसफार्मर में खराबी आने की शिकायतें बिजली आपूर्ति में जगह-जगह बाधा डालने लगी हैं। भभुआ शहर में इस तरह की रोजाना औसतन 50 शिकायतें मिल रही हैं। इस तरह की समस्या तब ज्यादा बढ़ जा रही है, तब ट्रांसफार्मर पर लोग बढ़ रहा है। हालांकि विद्युत कर्मियों का कहना है कि केबल में शिकायत आने पर एक घंटा व ट्रांसफार्मर की मरम्मत करने में आधा घंटा का समय लग रहा है। इतनी देर तक उपभोक्ताओं को गर्मी का सितम सहना पड़ रहा है।
बिजली की खपत
विद्युत बोर्ड के अधिकारी रात के समय को पीक आवर मान रहे हैं। इस वक्त 12 से 14 मेगावाट बिजली की खपत हो रही है। जबकि सामान्य समय में 10-12 मेगावाट बिजली की जरूरत पड़ रही है। सोमवार को कैमूर जिले के अधिकतम 44 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, भभुआ शहर में गर्मी के इस मौसम में 14 मेगावाट बिजली की खपत हो रही है। सीएलडी से बिजली पर्याप्त मिल रही है। तापमान बढ़ने से बिजली आपूर्ति करने में कुछ समस्याएं आ रही हैं, जिसे दुरूस्त कर बिजली बहाल कर दी जा रही है। उपभोक्ता राजेश कुमार और निरज पटेल बताते हैं कि शहर में बिजली की कटौती भले नहीं हो रही हो, पर फ्यूज उड़ने व फाल्ट मारने की समस्या से उपभोक्ताओं की दिक्कत बढ़ गई है।कर्मियों की ड्यूटी
पीक आवर में बढ़ जा रही खपत हालांकि विद्युत बोर्ड के अधिकारियों का कहना है इन समस्याओं को दूर करने के लिए कर्मियों की ड्यूटी तीन शिफ्ट में लगाई गई है। प्रत्येक शिफ्ट में चार कर्मी ड्यूटी कर रहे हैं। अधिकारी बताते हैं कि सामान्य समय में शहर के सभी 25 वार्ड के उपभोक्ताओं के लिए 10-12 मेगावाट बिजली की आवश्यकता पड़ रही है। जबकि पीक आवर यानी रात में 10 बजे के बाद 12 से 14 मेगावाट बिजली की खपत हो रही है। बिजली पर्याप्त मिल रही है। उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत नहीं है।मॉनिटरिंग
कनीय अभियंता कर रहे हैं मॉनिटरिंग बिजली विभाग का कहना है कि किसी ट्रांसफार्मर या किसी खास इलाके में लोड के बढ़ने से फ्यूज उड़ने व फाल्ट मारने की दिक्कत आ रही है। जैसे ही शिकायत कॉल सेंटर को मिलती है, मिस्त्री को इसकी जानकारी देकर उसे ठीक कराया जाता है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि सुबह 6:00 से दोपहर 2:00 बजे तक, दोपहर 2:00 बजे से रात 10:00 बजे तक एवं रात 10:00 से सुबह 6:00 बजे तक नियमित रूप से बिजली मिस्त्री शहरी क्षेत्र में भ्रमण करते हैं। इसकी मॉनिटरिंग कनीय अभियंता के माध्यम से कराई जा रही है।उपभोक्ताओं की राय
क्या कहते हैं उपभोक्ता उपभोक्ता जितेंद्र सिंह, शकंुतला देवी, रामअवध प्रसाद ने बताया कि गर्मी में मच्छर का प्रकोप बढ़ गया है। मच्छरदानी, क्वायल, अगरबत्ती, लिक्विड भी काम नहीं कर रहे हैं। ऐसे में जब रात के वक्त बिजली गुल होती है, तब परेशानी बढ़ जाती है। सूचना देने के काफी देर बाद मिस्त्री फ्यूज व फाल्ट को ठीक करने पहुंचते हैं। पूछने पर कहते हैं कि दूसरी तरफ की खराबी दूर कर रहे थे। रात में बिजली कटने पर बच्चे ज्यादा परेशान कर रहे हैं। कोट गर्मी बढ़ने से फाल्ट मारने, डीपी बॉक्स, केबल व ट्रांसफार्मर में खराबी की रोजाना औसतन 50 शिकायतें मिल रही हैं। शिकायत मिलते ही मिस्त्री से उसे ठीक कर आपूर्ति बहाल करा दी जा रही है। तीन शिफ्ट में मानव बल ड्यूटी कर रहे हैं। बिजली की कमी नहीं है। रमाकांत सिंह, कनीय अभियंता, भभुआ शहर (भभुआ से संजय क्रांति) फोटो 18 मई भभुआ- 2 कैप्शन- भभुआ शहर के कचहरी पथ में पोल पर चढ़कर बिजली तार के फाल्ट को दूर करते मिस्त्री।सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


