तार, खंभा और ट्रांसफार्मर के पास होलिका दहन न करें

Feb 28, 2026 08:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

विद्युत कार्यपालक अभियंता शशिकांत कुमार ने होली के दौरान बिजली के तारों और ट्रांसफार्मर के पास आग न लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इससे गंभीर दुर्घटनाएँ हो सकती हैं। किसी भी आपात स्थिति में टोल फ्री नंबर 1912 या फ्यूज कॉल सेंटर को सूचित करें। विद्युत विभाग सुरक्षित और खुशहाल त्योहार सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

तार, खंभा और ट्रांसफार्मर के पास होलिका दहन न करें

विद्युत कार्यपालक अभियंता ने संभावित खतरा रोकने के लिए की अपील विशेष स्थिति में टोल फ्री नम्बर 1912 या फ्यूज कॉल सेंटर को सूचना दें भभुआ, नगर संवाददाता। विद्युत कार्यपालक अभियंता शशिकांत कुमार ने आमजनों से बिजली के तार, खंभा और ट्रांसफार्मर के पास होलिका दहन नहीं करने की अपील की है। क्योंकि आग की लपट से तारों और बिजली के केबल के जलने या टूटने की स्थिति में गंभीर दुर्घटना हो सकती हैं, जिससे पर्व का रंग फीका हो सकता है। उन्होंने कहा कि विशेष स्थिति में टोल फ्री नम्बर 1912 या नजदीकी फ्यूज कॉल सेंटर में कॉल करें। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग इस त्योहार को सुरक्षित और खुशहाल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के लिए अधिकारी से कर्मी तक तत्पर हैं। किसी भी तरह की असुविधा होने पर टोल फ्री नंबर या फ्यूज कॉल सेंटर के नंबर पर कॉल की जा सकती है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों तथा अभियंताओं को निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में होली के दौरान बिजली कटौती न हो और सुरक्षा मानकों का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। शहर में आज - भभुआ शहर स्थित लिच्छवी भवन के सामने पार्टी कार्यालय में चयनित प्रतिनिधि द्वारा जदयू जिला अध्यक्ष का चुनाव होगा, समय- 11:00 बजे से - शहर के इस्कॉन मंदिर में मंगला आरती, शृंगार दर्शन आरती, श्रीमद भागवतम पर कथा व प्रसाद वितरण, समय- 4:30 सुबह से रमजान मुकद्दस इफ्तार (रविवार) रोजा 01 मार्च 5:57 बजे शाम इफ्तार (सोमवार) 02 मार्च 5:02 बजे सुबह

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।