Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsElection Security Police Seize 3 71 Lakhs in Bhabhua Amid Checks
भभुआ की फ्लाइंग स्कॉट टीम ने की 3.71 लाख रुपए जब्त

भभुआ की फ्लाइंग स्कॉट टीम ने की 3.71 लाख रुपए जब्त

संक्षेप:

भभुआ में विधानसभा चुनाव के दौरान पुलिस ने चेकपोस्ट पर तलाशी के दौरान 3.71 लाख रुपये बरामद किए। फ्लाइंग स्कॉट टीम ने तीन बाइक सवारों से पैसे जब्त किए। जिले की सीमाओं पर चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं,...

Oct 14, 2025 09:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

जिला, प्रखंड और शहर की सीमा में प्रवेश करने वाले लोगों की कर रहे हैं जांच शराब, नकद, अवैध हथियार व अन्य आपत्तिजनक चीजों की आशंका पर तलाशी (पेज तीन) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विधानसभा चुनाव को ले चल रही जांच के बीच मंगलवार को भभुआ की फ्लाइंग स्कॉट टीम के अफसरों 3.71 लाख रुपये बरामद किया है। एसडीपीओ मनोरंजन भारती व नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के सहयोग से फ्लाइंग स्कॉट टीम के मजिस्ट्रेट सह सीओ पुरुषोतम कुमार व सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार द्वारा सीवों के पास यह कार्रवाई की गई। बाइक पर सवार तीन लोग बड़ी रकम लेकर जा रहे थे। जबकि 50 हजार से अधिक रुपया लेकर जाने पर उसकी विवरणी देने का प्रावधान है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस ने 12 अक्टूबर को बाइक सवार भभुआ थाना क्षेत्र के परसियां के विनय कुमार से 82930 रुपया, भभुआ वार्ड 18 के नागेन्द्र प्रसाद से 88130 रुपया व 13 अक्टूबर को बहुअन के शत्रुध्न तिवारी की बाइक की डिक्की से 2 लाख रुपया बरामद किया गया। जिले के भभुआ अनुमंडल में भभुआ थाना क्षेत्र के रतवार के पास, सोनहन थाना क्षेत्र में कुदरा-दुर्गावती नदी के पास, करमचट थाना क्षेत्र के लॉजी पुल के पास, चांद थाना क्षेत्र के करवंदिया मोड़, पतेरी मोड़, महदाइच, धरौली, अधौरा थाना क्षेत्र के सिकरी सिकरवार में चेकपोस्ट बनाया गया है। इन चेकपोस्ट पर मजिस्ट्रेट, पुलिस अफसर व जवान आने-जाने वाले लोगों की गहनता से जांच कर रहे हैं। भभुआ एसडीपीओ मनोरंजन भारती के नेतृत्व में नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार द्वारा चेकपोस्ट की निगरानी रखी जा रही है। यूपी से बिहार में असामाजिक तत्वों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए कैमूर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के साथ यूपी के सोनभद्र, गाजीपुर, चंदौली के वरीय अफसरों की संयुक्त बैठक के बाद कार्रवाई तेज कर दी गई है। यूपी के पांच चेकपोस्ट पर कैमूर पुलिस तैनात भभुआ। विधानसभा चुनाव के दौरान जिले में शांंति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यूपी के पांच चेकपोस्ट पर कैमूर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। इसको लेकर वहां दंडाधिकारी, पुलिस अफसरों व जवानों की तैनाती की गई है। जिला निर्वाचन द्वारा जिले में विधानसभा चुनाव के दौरान कैमूर जिले में पांच मल्टी एजेंसी चेकपोस्ट कर्मनाशा, महदाइच, बड़ौरा, ककरैत व अखिनी में बनाया गया हैं। इन चेकपोस्ट पर भी अफसरों व जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा निगरानी के लिए 13 फ्लाइंग स्सक्वाडय, 42 एसएसटी, 11 भीईटी और पांच मल्टी एजेंसी चेकपोस्ट स्थापित किया गया है। हि.प्र. सीमाओं के बैरियर पर अफसर व जवान तैनात भभुआ। विधानसभा चुनाव को लेकर जिले की सीमाओं के बैरियर पर मजिस्ट्रेट, पुलिस अफसर व जवान तैनात किए गए है। जिला मुख्यालय, प्रखण्ड मुख्यालय और शहर की सीमा में प्रवेश करने वाले लोगों की अफसर गहनता से जांच कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव को ले जिले में दर्जनों जगहों पर चेकपोस्ट स्थापित किया गया है। अफसरों द्वारा शराब, नकद, अवैध हथियार व अन्य आपत्तिजनक चीजों की आशंका पर वाहनों व व्यक्ति की तलाशी ली जा रही हैं। हि.प्र. कोट विधानसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला, प्रखंड व शहर की सीमाओं पर चेकपोस्ट स्थापित पर मजिस्ट्रेट, पुलिस अफसर व जवानों को तैनात किया गया है। वह वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहे हैं। हरिमोहन शुक्ला, एसपी, कैमूर फोटो- 14 अक्टूबर भभुआ- 6 कैप्शन- जांच के दौरान बरामद रुपयों के साथ मंगलवार को सदर थाना में मौजूद पुलिस अफसर।