Bhabua News: अध्यक्ष पद के दो व सदस्य पद के 12 लोगों ने किया नामांकन

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

Bhabua News: रामपुर की अमांव पंचायत समिति के पुनर्गठन के लिए चुनाव की नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए दो और सदस्य पद के लिए 12 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। मतदान एक अगस्त को होगा। प्रशासनिक तैयारियां भी चल रही हैं।

Bhabua News: अध्यक्ष पद के दो व सदस्य पद के 12 लोगों ने किया नामांकन

Bhabua News: रामपुर की अमांव पंचायत समिति के पुनर्गठन के लिए एक अगस्त को होगा चुनाव सहायक निर्वाचन पदाधिकारी की देखरेख में पूरी की जा रही है नामांकन प्रक्रिया रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की अमांव पैक्स समिति के पुनर्गठन को लेकर होने वाले चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन अध्यक्ष पद के दो तथा सदस्य पद के लिए 12 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए अजय चौबे और विजय बहादुर चौबे ने नामांकन पत्र जमा किया। सदस्य पद के लिए सामान्य वर्ग से 5, पिछड़ा वर्ग से 3, अतिपिछड़ा वर्ग से 2 तथा अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति वर्ग से 2 उम्मीदवार नामांकन किए हैं।

नामांकन की प्रक्रिया बेलांव के पंचायत सरकार भवन में सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार मौर्य की देखरेख में कराई जा रही है। बीएओ ंने बताया कि मंगलवार नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। सोमवार को 14 लोगों ने नामांकन किया है। अमांव पंचायत पैक्स चुनाव के लिए एक अगस्त को मतदान कराया जाएगा। चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsBhabua News: अध्यक्ष पद के दो व सदस्य पद के 12 लोगों ने किया नामांकन