
नेताओं के चेहरे पुराने, पर दल नया
संक्षेप: भगवानपुर के चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में कुछ नेताओं के पुराने चेहरे हैं, लेकिन दल नए हैं। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, बृजकिशोर बिंद राजद के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जीविका दीदियों ने जागरूकता अभियान चलाया।
भगवानपुर। चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में इस बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे कुछ नेताओं के चेहरे तो पुराने हैं, पर दल नया है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वर्ष 2020 के चुनाव में इन्होंने बसपा के टिकट पर जीत दर्ज कराई थी। लेकिन, चुनाव जितने के कुछ दिनों बाद वह जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गए। चैनपुर विस क्षेत्र का लगातार तीन बार प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व मंत्री बृजकिशोर बिंद इस बार राजद के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। बृजकिशोर वर्ष 2009 के उपचुनाव, वर्ष 2010 और 2015 का चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़कर जीते।

लेकिन, जमा खान के जदयू में शामिल हो जाने से इन्हें लगा कि इस बार उन्हें टिकट नहीं मिलेगा, तो वह राजद की सदस्यता ग्रहण कर लिए। इनको लेकर लोगों को चर्चा करते सुना जा रहा है। लोकतंत्र का यह त्योहार, वोट डालो यही है पुकार भभुआ। जीविका दीदियों ने द्वारा शनिवार को जिले के प्रखंडों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जीविका दीदियों ने लोकतंत्र का है यह त्योहार, वोट डालो यही है पुकार का नारा भी दिया। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए पूरे जिले में यह अभियान चलाया गया। जीविका दीदी घर-घर जाकर महिला-पुरुष मतदाताओं को जागरूक किया और 11 नवंबर को मतदान करने की बात चाद दिलायी। फोटो- 01 नवंबर भभुआ- 10 कैप्शन- हर घर दस्तक के तहत शनिवार को कुदरा में मतदाता जागरूकता अभियान चलातीं जीविका दीदी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




