अच्छी आमदनी का आज अवसर मुहैया कराएगा डड़वा

Nov 13, 2025 08:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

भभुआ में विधानसभा चुनाव के दौरान मतगणना के दिन छोटे कारोबारियों ने नाश्ते और पेय पदार्थों की दुकानें सजाने की तैयारी की है। बाजार से सामग्री खरीदकर चाय, पान, समोसा, चाउमिन आदि की बिक्री की जाएगी। महिलाएं फूलों की माला भी तैयार कर रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है।

अच्छी आमदनी का आज अवसर मुहैया कराएगा डड़वा

माला, नाश्ता, चाय, पान, मौसमी फल, समोसा, चाउमिन की सजेंगी दुकानें कारोबारियों ने खाद्य पदार्थ तैयार करने के लिए बाजार से खरीदी सामग्री (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। चुनाव के दरम्यान कई तरह के कारोबारियों की आय बढ़ जाती है। विधानसभा चुनाव में मतदान के दिन भी ऐसा देखने को मिला था। अब मतगणना के दिन भी आमदनी बढ़ने की संभावना है। इसी के मद्देनजर छोटे कारोबारी अपनी तैयारी कर रहे हैं। मोहनियां के बाजार समिति परिसर में शुक्रवार को मतगणना होगी। चुनाव परिणाम जानने के लिए कैमूर के काफी लोग जुटेंगे। इनकी भीड़ में पुरुषों के अलावा महिलाएं भी शामिल होंगी।

मतगणना केंद्र के आसपास में फूलों की माला, चाय, पान, चाउमिन, समोसा, कोल्ड ड्रिंक्स, लिट्टी-चोखा आदि की दुकानें सजेंगी। इसके लिए दुकानदारों ने गुरुवार को ही बाजार से कच्चा माल खरीद लिया है। रमेश माली ने बताया कि उसने बनारस से गेंदा का फूल मंगाया है। घर की महिलाएं माला तैयार कर रही हैं। अन्य दुकानदारों ने बाजार से आलू, मसाला, मैदा, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया आदि की खरीदारी की है। जीत के बाद बजेगा बैंडबाजा एक पार्टी के कार्यकर्ता अजय कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा धारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। लेकिन, चुनाव में जीत दर्ज होने के बाद कोई कार्यकर्ता मानते कहां हैं? वह जुलूस निकाल ही लेते हैं। कुछ लोगों ने बैंडबाजा की बुकिंग भी कराई है। जब जीत की घोषणा होगी, तो भभुआ में बैंडबाजा पार्टी जुलूस में शामिल हो जाएगी। मतगणना के दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। अधिकारियों की चौकसी बढ़ा दी जाएगी। मोहनियां के चांदनी चौक से मतगणना केंद्र के आगे तक अफसर व पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगी है। फोटो- 13 नवंबर भभुआ- 3 कैप्शन- मोहनियां बाजार समिति स्थित मतगणना केंद्र के पास गुरुवार को लगी दुकान व गाड़ियां।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।