Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsElection Counting Preparations Mobile Phones Banned at Counting Centers
मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल फोन लेकर जाने पर प्रतिबंध

मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल फोन लेकर जाने पर प्रतिबंध

संक्षेप:

जिला प्रशासन ने मतगणना केंद्र में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। सभी उम्मीदवार, अभिकर्ता और गणना कर्मी अपने मोबाइल और अन्य सामग्री को सार्वजनिक संचालन कक्ष में जमा करेंगे। मतगणना 14 नवंबर की सुबह 08:00 बजे शुरू होगी, जिसमें 56 टेबल पर ईवीएम और डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी।

Nov 12, 2025 08:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

उम्मीदवार, अभिकर्ता व गणना कर्मी मीडिया कोषांग कक्ष के पास बने सार्वजनिक संचालन कक्ष में जमा करेंगे मोबाइल व अन्य सामग्री जिला प्रशासन शुक्रवार की सुबह 08:00 बजे से शुरू कराएगा मतगणना डाक मतपत्र और ईटीपीबीएस की गणना के लिए 5 टेबल अलग से रहेंगे 56 टेबल पर मतगणना केंद्र पर होगी मतों की गिनती 14 टेबल पर हर विधानसभा क्षेत्र की होगी मतगणना 20 टेबल पर पर्यवेक्षक व सहायक रहेंगे तैनात (पेज तीन की लीड खबर) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। मोहनियां के बाजार समिति परिसर में स्थापित मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल लेकर जाने पर जिला प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उम्मीदवार, अभिकर्ता व गणना कर्मी अपना मोबाइल फोन व अन्य सामग्री मीडिया कोषांग कक्ष के पास बने सार्वजनिक संचालन कक्ष में जमा करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि विधानसभा चुनाव के दौरान पड़े मतों की गिनती की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले के रामगढ़, मोहनियां, भभुआ और चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती 14 नवंबर की सुबह 08:00 बजे से शुरू हो जाएगी। ईवीएम और पोस्टल बैलेट की गणना की जाएगी। ईवीएम के मतों की गणना के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 मतगणना टेबल निर्धारित किए गए हैं। मतलब कुल 56 टेबल पर मतगणना की जाएगी। हर विस क्षेत्र के मतों की गिनती अलग-अलग हॉल में होगी। डाक मतपत्र और ईटीपीबीएस की गणना के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 05 टेबल अलग से बनाए गए हैं। जारी पे्रस विज्ञप्ति के अनुसार, ईटीपीबीएस प्री-काउंटिंग के लिए 20 टेबल पर पर्यवेक्षक और सहायक प्रतिनियुक्त किए गए हैं। पोस्टल बैलेट की गणना सुबह 08:00 बजे से शुरू होगी। मतगणना शुरू होने से एक घंटा पूर्व यानी सुबह 07:00 बजे बज्रगृह को प्रेक्षक, निर्वाची पदाधिकारी, अभ्यर्थी या उनके निर्वाचन अभिकत्र्ता और संबंधित सहायक निर्वाची पदाधिकारी की उपस्थिति में खोला जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। मतगणना पर्यवेक्षक, सहायक और माइक्रो प्रेक्षक की नियुक्ति की गई है, जिनका द्वितीय रैंडमाइजेशन मतगणना से 24 घंटे पूर्व किया जाएगा। मतगणना की शुद्धता की होगी जांच प्रत्येक चक्र की गणना के बाद प्रेक्षक द्वारा रैंडमली दो कंट्रोल यूनिट का चयन कर मतगणना की शुद्धता की जांच की जाएगी। सभी ईवीएम गणना चक्रों की समाप्ति के बाद लॉटरी के माध्यम से चयनित पांच वीवीपैट के पेपर स्लिप की गणना की जाएगी, जिसके लिए अलग से बूथ बनाया गया है। चुनाव परिणाम को ईएनसीओआरई और एनआई ई-काउंटिंग सॉफ्टवेयर पर दर्ज करने के लिए डाटा सेंटर बनाया गया है।